Twitter के प्रतिद्वंदी के रूप में लॉन्च किए गए नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads App पर यूजर्स की संख्या कुछ ही दिनों में नौ करोड़ को पार कर गई है। मार्क जुकरबर्ग की Meta ने इस ऐप को बुधवार को सौ देशों में iOS और Android यूजर्स के लिए थ्रेड्स ऐप लॉन्च किया था। फिलहाल यह ऐप स्टोर पर टॉप ऐप बना हुआ है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इस ऐप का टोटल यूजर बेस 10 करोड़ के पार हो जाएगा।
क्या है Threads ऐप
मेटा के स्वामित्व वाले Instagram ने नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जिसे Threads नाम दिया गया है। इस ऐप को लॉन्च के बाद केवल दो घंटे में 20 लाख यूजरों ने साइन-अप किया। सात घंटे में यह आंकड़ा एक करोड़, 12 घंटे में तीन करोड़ और शुक्रवार तक सात करोड़ पर पहुंच गया था। इसमें अभी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं और जल्दी ही बहुत से नए अपडेट्स भी जारी किए जाएंगे।
थ्रेड्स ने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एंड्रॉइड के लिए एक बीटा प्रोग्राम भी लॉन्च किया है। नए एप्लिकेशन में वर्तमान में प्रत्यक्ष संदेश, “फ़ॉलोइंग” फ़ीड, पूर्ण वेब संस्करण, कालानुक्रमिक फ़ीड जैसी बहुत सी सुविधाएं नहीं हैं। माना जा रहा है कि बहुत जल्द यह ऐप Twitter के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
यह भी पढ़ें: Apple App Store से हटाए 6 Apps; आप भी कर दें डिलीट, वरना आईफोन यूज करना पड़ सकता है आपको महंगा!
इंस्टाग्राम के प्रमुख ने कहा, हम Twitter को रिप्लेस नहीं करना चाहते
ट्विटर वर्सेज थ्रेड्स विवाद पर बोलते हुए इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा कि मेटा, ट्विटर को रिप्लेस नहीं करना चाहता है। वरन इंस्टाग्राम पर उन कम्युनिटी के लिए एक पब्लिक प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है, जिन्होंने ट्विटर को कभी नहीं अपनाया। और, जो बातचीत के लिए उस प्लेटफॉर्म को अपनाना चाहते हैं, जहां पर ज्यादा विवाद ना हो। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज और वर्ल्ड इवेंट्स पर ध्यान केंद्रित नहीं करेगा।
मोसेरी ने थ्रेड्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राजनीति और हार्ड न्यूज अनिवार्य रूप से कुछ हद तक इंस्टाग्राम पर मौजूद थ्रेड्स पर दिखाई देंगी। लेकिन, हम उन वर्टिकल्स को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।” मोसेरी ने कहा कि राजनीति और हार्ड न्यूज महत्वपूर्ण हैं। वह इस पर फोकस नहीं करना चाहते हैं। मोसेरी ने कहा, “मेरा मानना है कि एक प्लेटफॉर्म के पर्सपेक्टिव से, राजनीति और हार्ड न्यूज से, पोस्ट की संख्या या राजस्व बढ़ सकता है, लेकिन इसके साथ समीक्षा, नकारात्मकता और प्रामाणिकता से जुड़ा जोखिम भी होता है।”
उन्होंने कहा, “जो कुछ चल रहा था उसे देखते हुए, हमने सोचा कि कुछ ऐसा बनाने का अवसर है, जो खुला हो और कुछ ऐसा हो, जो उस कम्युनिटी के लिए अच्छा हो, जो पहले से ही इंस्टाग्राम यूजर रहा हो।”
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
11 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
12 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
14 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
15 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
16 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
18 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines