Apple App Store से हटाए 6 Apps; आप भी कर दें डिलीट, वरना आईफोन यूज करना पड़ सकता है आपको महंगा!

Apple, App Store, Apple App Store Removed, , Apple Users, iPhone Users, iPhone Users Apps, loan Apps, Loan Apps From App Store,

Apple App Store 6 Apps Removed: एप्पल के आईफोन शुरुआत से अपने यूजर्स के बीच प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। अपने यूजर्स के इन विश्वास को बनाए रखने के लिए एप्पल ने ऐप स्टोर से कुछ ऐप्स को हटा दिया है।

विज्ञापन

जी हां, एप्पल ने ऐप स्टोर से उन ऐप्स को हटा दिया है जिनसे यूजर्स को खतरा हो सकता है। अगर आप भी आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए ये एक काम की खबर हो सकती है। आपके लिए ये जानना जरूरी है कि एप्पल ने किन ऐप्स को हटा है और इनसे क्या-क्या खतरा हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

बेहद खतरनाक थे आईफोन यूजर्स के लिए ऐप्स!

एप्पल के अनुसार ऐप स्टोर पर कुछ ऐसे ऐप्स थे जो उनके आईफोन यूजर्स के लिए बहुत खतरनाक थे। दरअसल, Apple App Store से लोन ऐप्स को हटाया गया है। इन लोन ऐप्स का काम लोगों को लोन देना और बाद में भारी ब्याज वसूलने का काम था। केंद्र सरकार ने इन ऐप्स को लेकर चेतावनी दी थी, जिसके मुताबिक ऐप स्टोर पर भी इन ऐप्स को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन

Loan App से कैसे फंसते हैं यूजर्स

दरअसल, कई यूजर्स हैं जो बैंक को में लंबी-लंबी लाइन या भारी मशक्कत के साथ लोन लेना नहीं चाहते हैं। इसके अलावा बिना पेपर्स के पैसा लेना चाहते हैं। ऐसे में वो उन ऐप्स के जाल में फंस जाते हैं जो बिना पेपर्स के उन्हें सिर्फ लोन नहीं बल्कि बहुत आसानी से उन्हें बैंक में ऑनलाइन पैसा दे देते हैं। ये ही कारण है कि कई यूजर्स इन लोन ऐप्स को अपने फोन में डाउनलोड कर लेते हैं।

विज्ञापन

आईफोन से आप भी कर दें इन ऐप्स को डिलीट

एप्पल ने एप स्टोर से व्हाइट कैश, गोल्डन कैश और पॉकेट कैश जैसे ऐप्स को डिलीट किया है। अगर आपके आईफोन में ऐसे लोन ऐप्स हैं तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें। वरना ये आपकी प्राइवेसी के लिए भी हानिकारक साबित हो सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ