आज के समय में लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। इससे फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयर करने के साथ ही फ्री में कॉल भी कर सकते हैं। वॉट्सऐप के जरिए बहुत ही तेजी से फ्रॉड हो रहा है। स्कैम करने वाले लोगों का ये सॉफ्ट टारगेट है। लेकिन कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो जाने अंजाने में ऐसी गलती कर जाते हैं, जिससे उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं वॉट्सऐप अकाउंट भी बैन हो सकता है।
कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं कर रहे हैं? इस तरह की गलती करने से पहले सावधान हो जाएं। यहां जानिए उन सभी गलती के बारे में जिससे आपको जेल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Tricks and Tips: यूट्यूब पर मनपसंद वीडियो देखते-देखते फालतू की ऐड से हो चुके हैं परेशान, बस कर लें ये काम
WhatsApp पर भूलकर भी नहीं करें ये काम
अगर आप वॉट्सऐप पर किसी को टेक्स्ट, वॉइस या वीडियो के अलावा कॉल के माध्यम से धमकी देते हैं तो आपको जेल हो सकती है। किसी को भी गैरकानूनी तरीके से धमकी देना जुर्म है। मेटा और वॉट्सऐप कंपनी किसी भी हालत में पोर्नोग्राफी की इजाजत नहीं देता है। इसके अलावा किसी को छेड़छाड़ार भरे मैसेज भेजने से अकाउंट बैन हो सकता है।
फर्जी अकाउंट बनाने से भी जा सकते हैं जेल
वॉट्सऐप पर फर्जी अकाउंट बनाना भी जुर्म है, इससे न केवल जेल बल्कि जुर्माना भी हो सकता है। आमतौर पर ऐसा काम स्कैम करने वाले लोग करते हैं। जो यूजर आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है उन्हें ज्यादा मैसेज भेजने से बचें। एक साथ बहुत सारे मैसेज , किसी ऐप के जरिए ऑटो-मैसेजिंग फीचर और ऑटो-डायलिंग से भी आप जेल जा सकते हैं।
ऐप में छेड़छाड़ करने से बचें
अगर आप एक ऐप डेवलपर हैं और ऐप में छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं तो सावधान हो जाएं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सर्विसेज कोड, रिवर्स इंजीनियर, मोडीफाई और अल्टर करना नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा किसी को मालवेयर, वायरस भेजकर वॉट्सऐप हैक या स्मार्टफोन हैक करने से भी जेल हो सकती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines