Telecom Customers Data leaked on Dark Web: क्या आप जानते हैं इस वक्त 75 करोड़ टेलीकॉम ग्राहक खतरे में हैं। कहीं आप भी उन्हें में से एक तो नहीं? दरअसल साइबर सुरक्षा फर्म CloudSEK ने अपनी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें कहा गया है कि भारत में 750 मिलियन लोगों की पर्सनल इनफार्मेशन डार्क वेब पर लीक हो गई है और यहां इसे काफी कम कीमत पर बेचा जा रहा है। इस ब्रीच में नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस और आधार डिटेल्स जैसा डाटा शामिल है।
इतने रुपये में बिक रहा डाटा
जानकारी के अनुसार लीक हुआ डाटा रिसर्च में बिल्कुल सही पाया गया है। जब इसकी जांच कि गई तो इसमें मिले कॉन्टैक्ट नंबर और आधार डिटेल पूरी तरह से वैलिड हैं। खास बात यह है कि 75 करोड़ से अधिक यूजर्स की डिटेल्स डार्क वेब पर सिर्फ 3000 डॉलर यानी करीब ढाई लाख रुपये में कोई भी खरीद सकता है।
वीडियो से जानें डार्क वेब के फैक्ट
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
सबसे बड़ा डाटा लीक!
ऐसा कहा जा रहा है कि इस लीक हुए डाटा में भारतीय आबादी के 85 प्रतिशत लोग शामिल हैं, जो इसे हाल के दिनों में सबसे बड़े डाटा लीक की घटनाओं में से एक बना देता है। लीक हुए डाटा में 600GB से लेकर 1.8TB तक डाटा डार्क वेब पर देखा गया है। जिससे अब करोड़ों यूजर्स पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
कैसे पता करें? आपका डाटा तो नहीं हुआ लीक
अब बहुत से यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि कहीं उनका डाटा तो लीक नहीं हो गया। तो बता दें इसे जानने का एक बहुत ही आसान तरीका है। गूगल के एक टूल के जरिये आप फ्री में इस बात का पता लगा सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले https://one.google.com/ पर जाना होगा।
- यहां आपको टॉप लेफ्ट साइड दिख रहे बेनिफिट्स ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इधर थोड़ा सा स्क्रॉल करने पर आपको एक ऑप्शन दिखेगा जिसका नाम Monitor the dark web है।
- इसके बाद आपको इस ऑप्शन के व्यू डिटेल्स में चले जाना है।
- यहां आपको Try a dark web scan at no charge ऑप्शन को सेलेक्ट करके स्कैन कर लेना है।
- इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि कहीं आपका डाटा लीक तो नहीं हुआ।
वीडियो से भी जानें कैसे करें चेक
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines