Tecno Phantom V Fold Phone: टेक्नो ने अपना पहला फोल्डेबल फैंटम वी फोल्ड फोन लॉन्च कर दिया है। बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) में कंपनी ने फोल्डेबल फैंटम वी की घोषणा की है। ये फोन खासतौर पर डिजाइन, बड़े डिस्प्ले और बैटरी के लिए दमदार माना जा रहा है।
और पढ़िए –OnePlus 45W Liquid Cooler क्या है? कितनी कीमत और यूजर्स के लिए कब तक होगा उपलब्ध, यहां जानिए…
Tecno Foldable Phantom V Display
बात करें अगर फोल्डेबल फैंटम वी फोल्ड फोन के डिस्प्ले की तो ये बंद होने पर 6.42-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ है जिसमें 1080×2550 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन है। जबकि, फोन खुलने पर एक बड़ी 7.85-इंच डिस्प्ले के साथ है। इसमें 2000×2296 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz LTPO स्क्रीन पैनल है। ये फोन सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड4 के डिस्प्ले से काफी बड़ा है।
फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+ – एक 4nm चिपसेट का प्रोसेसर दिया गया है, जो ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप में पाया जाता है। जबकि, गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 के अंदर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 में प्रोसेसर से मेल खाता है।
Tecno Phantom V Fold Price in India
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड Q2 में आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा। इसके दो वेरिएंट भारत में लॉन्च हो सकते हैं। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,999 रुपये और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत 99,999 से शुरू होगी। टेक्नो 79,999 रुपये से शुरू होने वाला स्पेशल अर्ली बर्ड ऑफर पेश करेगा।
और पढ़िए –iPhone 15 Pro Max की तस्वीर लीक, ऐसा हो सकता है फोन का डिजाइन!
Tecno Phantom V Fold Camera
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में 2x ऑप्टिकल और 20x डिजिटल ज़ूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस और 13MP अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर स्क्रीन पर 32 मैगापिक्सल और अंदर की स्क्रीन पर 16 मैगापिक्सल हैं।
Tecno Phantom V Fold Battery
बैटरी की बात करें तो इसमें 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है। टेक्नो का दावा है कि फैंटम वी फोल्ड सिर्फ 15 मिनट में 40 प्रतिशत रिचार्ज कर सकता है और 55 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
43 mins agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines