Tecno Camon 20 Series Launch Date in India: चीन की Transsion Holdings के स्वामित्व वाला ब्रांड टेक्नो, अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। नाइजीरिया में पेश करने के बाद अब भारतीय बाजार में टेक्नो कैमोन 20 सीरीज आने की तैयारी में है। कंपनी की ओर से टेक्नो कैमोन 20 सीरीज की लॉन्च डेट की पुष्टी कर दी गई है। आइए इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tecno Camon 20 Series की लॉन्च डेट
Tecno ने बीते सोमवार, 23 मई 2022 को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से भारत में टेक्नो कैमोन 20 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा की है। फोटोग्राफी पर केंद्रित टेक्नो कैमोन 20 सीरीज भारत में 27 मई 2023 को लॉन्च होने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः Nothing Phone 2 की फर्स्ट इमेज लीक, देखकर आप भी हो सकते हैं दीवानें!
इसकी प्री-बुकिंग रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक फोन के भारतीय वेरिएंट की कोई जानकारी नहीं है। जबकि, कंपनी की भारत वेबसाइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट लॉन्च से पहले हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर रही है।
Tecno Camon 20 Series के स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो कैमोन 20 सीरीज में टेक्नो कैमोन 20, कैमोन 20 प्रो और कैमोन 20 प्रो 5G को शामिल किया जाएगा। भारतीय वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.67 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन के लिए 64-मेगापिक्सल RGBW मुख्य सेंसर और 32-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर के साथ आने की पुष्टि की गई है।
ये भी पढ़ेंः Apple iPhone 16 Pro Max में मिलेगी आईफोन 15 से बड़ी स्क्रीन, जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप!
फोन में 16GB तक रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकता है। फोन को 33W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस करेगा। हालांकि, बंडल किया गया चार्जर केवल 18W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
नाइजीरिया में टेक्नो कैमोन 20 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 SoC, टेक्नो कैमोन 20 Pro 5G में MediaTek का नया Dimensity 8050 SoC और टेक्नो कैमोन 20 Pro में 6nm Helio G99 SoC मिलता है। तीनों फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
6 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
8 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
9 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines