Tech Tips and Tricks: कई बार स्मार्टफोन्स में कॉल संबंधी समस्याएं आने लगती है, जिससे यूजर्स को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। आपके फोन में भी ऐसी समस्याएं आ रही है तो ये खबर आपके बेहद ही काम की हो सकती है। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप इसे ठीक कर सकते हैं।
1. नेटवर्क कनेक्शन की जांच करें
अगर आपके स्मार्टफोन में फोन कॉल संबंधी समस्याएं आ रही है, तो आपको सबसे पहले नेटवर्क कनेक्शन की जांच करनी चाहिए। यदि आप सेल्युलर नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हैं, तो आप कॉल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में मोबाइल फोन के स्क्रीन के टॉप पर अपने नेटवर्क कवरेज की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप रिसेप्शन से बाहर हैं, तो आप थोड़ा इधर-उधर घूम कर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका मोबाइल डेटा बंद है, तो सेटिंग्स में जाकर इसे वापस चालू करें। इसके बाद आपके मोबाइल फोन में नेटवर्क आ सकती है और फिर आप आसानी से अपनों के पास कॉल कर सकते हैं।
2. फ्लाइट मोड में तो नहीं है फोन
मोबाइल फोन में आ रही कॉल संबंधी समस्याओं के तुरंत बाद आपको फ्लाइट मोड की जांच करनी चाहिए। क्योंकि, स्मार्टफोन जब भी फ्लाइट मोड में होता है, तो आउटगोइंग कॉल के साथ-साथ इनकमिंग कॉल की सुविधा भी बंद हो जाती है। इतना ही नहीं फ्लाइट में होने के बाद आप मोबाइल फोन में डेटा का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
3. डू नॉट डिस्टर्ब मोड को चालू नहीं रखें
यदि आप अपने एंड्रॉइड फोन पर डू नॉट डिस्टर्ब का उपयोग करते हैं और इसे गलत तरीके से कॉन्फिगर किया है, तो आपके पास इनकमिंग कॉल नहीं आएंगे। ऐसे में एक बार आप ये जांच कर लें कि आप कहीं गलती से डू नोट मोड को ऑन तो नहीं कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः Vodafone का आया एक और सस्ता प्लान, जिसमें सुविधाएं चार, मुफ्त में देखिए डिज्नी प्लस हॉट स्टार
4. रिसेट नेटवर्क सेटिंग
आप अपने फोन में कॉल नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको एक बार नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करना चाहिए। क्योंकि, यह किसी भी सॉफ्टवेयर-संबंधी समस्या को हल कर सकता है जो कैश साफ करके ठीक नहीं की गई थी।
5. फोन को रिसेट करें
अगर कोई ऑप्शन काम नहीं आया तो आपको अंत में फोन को रिसेट करना चाहिए। ऐसा करने से फोन में पहले से मौजूद सारा डाटा गायब हो जाते हैं और फोन फास्ट हो जाता है। उम्मीद हैं कि ऐसे करने से आप फोन में आ रहे कॉल संबंधी समस्याओं को सॉल्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
5 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
6 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
9 hrs agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
10 hrs agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
12 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
20 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 day agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines