Vodafone का आया एक और सस्ता प्लान, जिसमें सुविधाएं चार, मुफ्त में देखिए डिज्नी प्लस हॉट स्टार
Edited By Sumit Kumar

Vodafone Idea Prepaid Plans
Edited By Sumit Kumar

Vodafone Idea Prepaid Plans
Vodafone Idea Prepaid Plans: अगर आप वोडाफोन आइडिया के ग्राहक हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम कंपनी की कुछ खास प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, बंपर डेटा, डिज्नी प्लस हॉट स्टार और बहुत कुछ मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 3GB डाटा के साथ रोजाना 100SMS की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें यूजर्स को डिज्नी प्लस हॉट स्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है यानी आप इस प्लान की मदद से मूवी, स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। कंपनी प्लान में Vi Movies and TV Subscription भी उपलब्ध कराती है।
वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की वैधता 28 दिन है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं यह प्लान आपको 1 साल तक के लिए डिज्नी प्लस हॉट स्टार का मोबाइल सबस्क्रीप्शन प्रदान करता है। ऑनलाइन काम करने के लिए वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा भी मिलता है।
वीआई अपने ग्राहकों को 299 रुपये वाला प्लान भी ऑफर करता है। 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 GB डेटा का भी लाभ मिलता है। हालांकि, वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉट स्टार का सबस्क्रिप्शन नहीं मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में कई सारे बेनेफिट्स मिलते हैं। प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। 299 रुपये वाले प्लान जैसा वोडाफोन आइडिया के 479 रुपये प्लान में भी डिज्नी प्लस हॉट स्टार का सबस्क्रीप्शन नहीं मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: