चेहरा 'पढ़ेगा' चश्मा, सामने खड़े इंसान की बताएगा पूरी 'कुंडली'; कॉलेज के 2 छात्रों ने किया बड़ा इनोवेशन

Facial recognition glasses: चश्मे को आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य किसी गैजेट्स से कनेक्ट कर सकते हैं। जैसे ही उसका ग्लास सामने खड़े किसी शख्स के चेहरे को रीड करता है उसके बारे में जानकारी आपके स्क्रीन पर होगी।

Students adapt Meta smart glasses to dox strangers in real time, Two Harvard students created facial recognition glasses, privacy risks of smart glasses.
विज्ञापन

Students created facial recognition glasses: कभी आपने सोचा है कि आपके सामने खड़े शख्स का चेहरा देखते ही आपको उसका नाम, प्रोफेशन और फैमिली समेत उसके बारे में पूरी डिटेल पता चल जाएगी। यकीन मानिए अब ये संभव हो गया है, इसे कर दिखाया है कॉलेज के दो छात्रों ने।

विज्ञापन

रियल टाइम पर  अजनबियों की बताएगा डिटेल 

दरअसल, Harvard के दो छात्रों ने चेहरे की पहचान करने वाले चश्मा तैयार किया है। इस चश्मे में Meta smart glasses का यूज किया गया है। चश्मे का ट्रायल करते हुए उन्होंने बोस्टन की मेट्रो ट्रेन और गलियों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की है। जिसमें वह अजनबियों के सामने चश्मा पहनकर जाते हैं और उनकी डिटेल पता कर उन्हें ऐसा जताते हैं कि वह उन्हें पहले से जानते हैं।

क्या ये गोपनीयता के अधिकार का हनन है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चश्मे को आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य किसी गैजेट्स से कनेक्ट कर सकते हैं। जैसे ही उसका ग्लास सामने खड़े किसी शख्स के चेहरे को रीड करता है उसके बारे में ऑन लाइन उपलब्ध सभी डेटा रीयल टाइम में आपके मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन पर नजर आएगा। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। लोगों के अनुसार ये किसी भी व्यक्ति के गोपनीयता के अधिकार का हनन करता है और ये किसी इंसान की निजी जानकारी लीक करने उसे जोखिम में डालता है।

विज्ञापन

महिला सुरक्षा का कारगार हथियार बनेगा

सोशल मीडिया पर इस नए facial recognition glasses के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दोनों छात्र इसे पहनकर अनजान लोगों की वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। जिसमें वह रियल टाइम पर लोगों के नाम, प्रोफेशन उनकी जानकारी पता कर उनसे बात कर उन्हें चौंका देते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोग इसके बारे में कमेंट कर कह रहे हैं कि ये नया चश्मा खासकर लड़कियों को अपराधियों से बचाने में मददगार होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ