गर्मी शुरू हो गई है और ऐसे में अगर आप भी इन दिनों एक नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है। इस समय अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बंपर ऑफर चल रहा है। आप अपने बजट के अनुसार नया एसी खरीद सकते हैं। लेकिन आप बिजली बिल की वजह से कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा एसी आपके लिए बेस्ट रहेगा।
बता दें कि विंडो AC खरीदें या Split AC, तो बिलकुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इन दोनों टाइप के एयर कंडीशनर के बारे में विस्तार से बताएंगे, कि स्प्लिट एसी और विंडो एसी में क्या फर्क होता है? घर के लिए कौन-सा बेहतर है? और बिजली की खपत, मेंटेनेंस कॉस्ट से लेकर किसमें आपको ज्यादा कूलिंग मिलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
Split AC-Window AC में फर्क क्या?
बता दें कि इन दोनों एयर कंडीशनर में सबसे बड़ा फर्क डिजाइन में देखने को मिलता है। जैसे की नाम से ही यह पता चलता है, कि विंडो एसी एक सिंगल यूनिट एयर कंडीशनर होता है, जिसे विंडो में फिट किया जाता है। इस AC के सभी कंट्रोल और वेंट वाला हिस्सा रूम के अंदर की तरफ होता है, जबकि बाकी सारे मैकेनिज्म पीछे की तरफ होते हैं।
वहीं दूसरी तरफ स्प्लिट एसी में एक इनडोर यूनिट होता है और एक आउटडोर यूनिट होता है। मुख्य बात यह है कि इस AC को फिट करने के लिए आपको विंडो की जरूरत नहीं पड़ती और आप इसे दीवार पर लगा सकते हैं। स्प्लिट AC में कंप्रेसर भी आउटडोर यूनिट में ही लगा होता है।
बेहतर कूलिंग में कौन सबसे ज्यादा आगे?
कूलिंग की बात करें, तो Split AC आपके लिए सबसे ज्यादा बेहतर है। अगर आपका रूम बड़ा है तो यह आपके लिए बेस्ट है। जबकि रूम अगर छोटा है तो Window AC आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। एक खास बात बता दें कि विंडो एसी एक बार रूम को ठंडा करने के बाद कुछ समय के लिए कंप्रेसर को ऑफ कर देता है लेकिन स्प्लिट AC कंप्रेसर बंद करने की जगह उसे थोड़ा स्लो कर देता है, जिससे रूम में बेहतर कूलिंग बनी रहती है।
बिजली की खपत किस एसी में सबसे ज्यादा?
बता दें कि कई बार आप एसी लेने से पहले आप बिजली बिल भरने के बारे में सोंचते होंगे। लेकिन अब आपको इतना सोंचना नहीं पड़ेगा। सबसे पहली बात जान लेना यह जरूरी है कि किस तरह का AC कम बिजली की खपत करता है। तो आपको बता दें, ये काफी हद तक एयर कंडीशनर की स्टार रेटिंग पर डिपेंड करता है। जितनी ज्यादा रेटिंग उतना ही AC कम बिजली की खपत करेगा। ऐसा भी कहा जाता है, कि विंडो AC के कंपेरिजन में स्प्लिट AC बिजली की खपत कम करते हैं और ये रूम में कूलिंग भी मेन्टेन रखते हैं।
मेंटेन कॉस्ट किसकी कम?
विंडो AC क्योंकि एक ही यूनिट में होता है इसलिए इसका मेंटेनेंस भी स्प्लिट AC के कंपेरिजन में थोड़ा सस्ता पड़ता है, हालांकि सर्विस कॉस्ट में आपको ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। स्प्लिट एसी को सर्विस में थोड़ी ज्यादा मेहनत लग सकती है क्योंकि इसमें दो यूनिट होती हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines