Sony PlayStation 5 Discount offer: देश के कुछ हिस्सों में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। एक्सपर्ट्स भी घर में रहने की सलाह दे रहे हैं लेकिन घर में रहकर कब तक रील्स स्क्रॉल करें? ऐसे में सोनी आपके लिए कमाल का ऑफर लेकर आया है। गेमिंग के दीवानों के लिए तो ये गोल्डन चांस होने वाला है क्योंकि कंपनी अपने गेमिंग कंसोल पर बंपर छूट दे रही है। सोनी के PlayStation India ने अभी-अभी अपने Days of Play सेल की शुरुआत की है और हाल ही में लॉन्च किए गए PS5 Slim कंसोल, PlayStation VR 2, PS5 गेम पर कई डील्स का खुलासा किया है।
लिमिटेड टाइम के लिए है ऑफर
हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है। ऑफर आज, 29 मई से शुरू हो रहा है और 12 जून तक या स्टॉक खत्म होने तक चलेगा। इसके अलावा, यह लिमिटेड टाइम ऑफर Amazon, Blinkit, Croma, Flipkart, Reliance, Sony Center, Vijay Sales जैसे कई पॉपुलर रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा।
PS5 Slim डील
PS5 Slim डिस्क वर्शन, जिसकी कीमत पहले 54,990 रुपये थी, अब 49,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। दूसरी ओर, PS5 स्लिम डिजिटल वर्जन, जिसकी कीमत 44,990 रुपये है, अब 39,990 रुपये की कम कीमत पर पेश किया जा रहा है। यह डिस्काउंट गेमर्स के लिए अपने कंसोल को अपग्रेड करने के लिए एक बेस्ट टाइम है।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
DualSense कंट्रोलर पर छूट
गेमर्स पॉपुलर DualSense कंट्रोलर पर भी छूट का मजा ले सकते हैं। ब्लैक और व्हाइट वर्जन, जिसकी कीमत आमतौर पर 5,990 रुपये होती है, अब 4,299 रुपये में उपलब्ध है। जबकि Coloured वेरिएंट, जो आमतौर पर 6,390 रुपये में बिकते हैं, वो भी इस वक्त आपको 4,299 रुपये में मिल जाएंगे, जो इसे एक शानदार डील बना देता है।
VR2 पर भी मिल रही है छूट!
वर्चुअल रियलिटी हेडसेट पर भी कंपनी छूट दे रही है। PlayStation VR2 को भी आप इस वक्त काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। इस VR का प्राइस 57,999 रुपये है लेकिन अभी डिस्काउंट ऑफर के साथ आप हेडसेट को 47,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
9 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines