भारत जैसे देशों में एक तरफ जहां लोगों की आबादी बढ़ रही है, वहीं चीजों की खपत भी तेजी से बढ़ती जा रही है. इसमें एक सबसे जरूरी चीज बिजली है, जो आज हर इंसान व घर के लिए जरूरी है. देखा जाए, तो अगर किसी इलाके में कई घंटों के लिए बिजली सेवाएं बंद हो जाती हैं, तो उसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगती है. इसी बीच, अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि वह, बिजली खपत कम तो करना चाहते हैं, लेकिन गर्मी आदि मौसमों के कारण खपत बढ़ती चली जाती है, खासतौर पर जब घर में हर एक रूम में एसी लगा हो. जितनी ज्यादा बिजली खपत उतना ज्यादा बिजली का बिल, जो न सिर्फ घर के बजट को बिगाड़ती है, बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान कर देती है. ऐसे में कई लोग सोलर पैनल की तरफ बढ़ते हैं, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर इसको लगाने से कितना फायदा हो सकता है?
यह भी पढ़ें:WhatsApp का Username Feature भारत में लॉन्च होगा या लगेगी रोक? Meta ने सरकार को
बढ़ते बिजली कीमतों के बीच सहारा बन रहा सोलर पैनल
एक तरफ जहां कई राज्यों में बिजली की कीमतें ज्यादा हैं और उन्हें पावर कट का भी सामना करना पड़ता है, तो उनके लिए सोलर पैनल मासिक बजट को स्थिर रखने और बिजली बिल में भारी कमी लाने में अहम भूमिका निभा रही है. बता दें कि दिन के समय आपके घर के उपकरण सोलर पैनल वाली बिजली पर चलेंगे, तो ग्रिज से कम बिजली खर्च होगी.
इतना ही नहीं, आपको बता दें कि अगर दिन में आपके सोलर पैनल आपकी जरूरत से ज्यादा बिदली बनाते हैं, तो बची हुई बिजली, बिजली ग्रिड में चली जाती है. बाद में जब रात के समय या बारिश के वक्त सोलर पैनल बिजली कम बनाते हैं और आप बिजली ग्रिड से बिजली लेते हैं, को पहले ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त बिजली का हिसाब उसमें समायोजित कर दिया जाता है. इससे आपके बिजली बिल में अच्छी खासी कमी हो जाती है.
2 AC के लिए कितने किलो वॉट के सोलर पैनल की होगी जरूरत?
अगर आप भी सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं और आपके घर में दो AC लगे हुए हैं, तो आप भी आसानी से सोलर सिस्टम का फायदा उठा सकते हैं. अगर आपके पास 1.5 टन के दो एसी लगे हुए हैं, तो आपको इन्हें चलाने के लिए कम से कम 5 से 7 kW के सोलर सिस्टम की जरूरत पड़ेगी. आसान शब्दों में समझे, तो 1.5 टन के दो AC एक साथ चलाने पर लगभग 2500 से 3000 वाट यानी तकरीबन 2.5 से 3 kW तक बिजली की खपत होती है. इस हिसाब से कम से कम 5kW का सोलर सिस्टम 20 से 25 यूनिट बिजली बना सकता है, जो एसी के अलावा भी अन्य खपत को आसानी से मैनेज कर सकते है.
3 AC चलाने के लिए कितने kW के सोलर सिस्टम पड़ेगी जरूरत
अगर आपके घर के 3 AC को सोलर सिस्टम से चलाना है, तो आपको कम से कम 8 से 10kW के सिस्टम की जरूरत पड़ेगी. 1.5 टन के 3 एसी चलाने पर 3800 से 4500 वाट (तकरीबन 3.8 से 4.5kW) बिजली खर्च होती है. घर के अन्य उपकरणों को भी इस्तेमाल किया जाए, तो डिमांड 6 से 7kW तक पहुंच सकती है. इसलिए इस खपत को संभालने के लिए ज्यादा पावर वाले सिस्टम की जरूरत पड़ेगी. इसलिए 8kW का सोलर सिस्टम रोजाना औसतन 32 से 36 यूनिट बिजली पैदा करता है, जबकि 10 kW का सिस्टम 40 से 45 यूनिट तक बिजली दे सकता है.
यह भी पढ़ें: भारत का पहला ‘Liquid Tree’ करेगा प्रदूषण का खात्मा! जानिए क्या है CSIR की यह अनोखी
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
18 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
20 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines