Solar Panel For Home: गर्मी बढ़ते ही बिजली का बिल भी लोगों की परेशानी बढ़ा देता है. ऐसे में अब कई परिवार बिजली बचाने और बार-बार होने वाले पावर कट से छुटकारा पाने के लिए सोलर पैनल की सोचते हैं. पहले लोगों को लगता था कि सोलर सिस्टम सिर्फ बड़े घरों या बड़ी छत वालों के लिए ही होता है, लेकिन अब तकनीक इतनी आसान और एडवांस हो चुकी है कि छोटी छत पर भी आसानी से सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं और उसका फायदा उठाया जा सकता है. बस जरूरत है, तो बस सही प्लानिंग कि, सही प्लानिंग से कम जगह में भी घर की रोजमर्रा की बिजली जरूरत पूरी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें:AC के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं? जानें बिजली बचती है या बढ़ता है बिल
छोटे परिवार के लिए कितना बड़ा Solar Panel?
अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है कि सोलर पैनल लगाने के लिए कितनी जगह चाहिए, तो इसका सीधा संबंध आपके बिजली इस्तेमाल से होता है. आमतौर पर एक 2BHK वाले सामान्य परिवार हर महीने करीब 250 से 300 यूनिट बिजली खर्च होती है. ऐसी जरूरत के लिए लगभग 3kW का सोलर सिस्टम काफी माना जाता है. दिनभर चार्ज होने के बाद यह आपको जरूरत पड़ने पर आराम वाली बिजली देगा और महीने-महीने के भारी बिजली बिल से राहत दिलाएगा.
कैसे लगेगा छत पर?
इसे लगाने के लिए करीब 300 स्क्वेयर फीट खुली छत की जरूरत पड़ती है, जहां दिनभर अच्छी धूप आती हो और किसी पेड़ या इमारत की छाया न पड़ती हो. वहीं अगर आपके घर की बिजली खपत कम है तो 1kW का सिस्टम भी लगाया जा सकता है, जिसके लिए लगभग 100 स्क्वेयर फीट जगह काफी होती है.
जरूरत के हिसाब से ऐसे समझें पूरा गणित
- 1kW सोलर सिस्टम के लिए लगभग 100 स्क्वेयर फीट जगह की जरूरत होती है और यह छोटे परिवार या सीमित बिजली उपयोग वाले घरों के लिए सही विकल्प माना जाता है.
- 3kW सिस्टम लगाने के लिए करीब 300 स्क्वेयर फीट एरिया चाहिए. इस साइज का पैनल यह पंखा, टीवी, फ्रिज, कूलर और कुछ अन्य घरेलू उपकरण आसानी से चला सकता है.
- अगर घर में AC, वॉशिंग मशीन और ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलते हैं, तो 5kW सिस्टम बेहतर माना जाता है, जिसके लिए लगभग 500 स्क्वेयर फीट जगह की जरूरत पड़ती है.
- सबसे जरूरी बात यह है कि छत पर सीधी धूप आनी चाहिए, क्योंकि छाया पड़ने से सोलर पैनल की बिजली बनाने की क्षमता कम हो जाती है.
| सोलर पैनल | डेली यूनिट | मंथली यूनिट |
| 1kW | 4 यूनिट | 120 यूनिट |
| 2kW | 8 यूनिट | 240 यूनिट |
| 3kW | 12 यूनिट | 360 यूनिट |
| 4kW | 16 यूनिट | 480 यूनिट |
| 5kW | 20 यूनिट | 600 यूनिट |
कौन-सा Solar Panel रहेगा आपके लिए बेहतर?
सोलर पैनल चुनते समय सिर्फ कीमत नहीं बल्कि आपकी छत की जगह भी बहुत मायने रखती है. अगर आपके पास जगह कम है तो आपके लिए मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल बेहतर विकल्प हो सकते हैं. ये कम जगह में ज्यादा बिजली बनाने की क्षमता रखते हैं, हालांकि इनकी कीमत थोड़ी सामान्य पैनलों से थोड़ी ज्यादा होती है. वहीं जिन लोगों के पास बड़ी छत उपलब्ध है, वे पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल चुन सकते हैं. ये थोड़े सस्ते होते हैं और पर्याप्त जगह होने पर अच्छा प्रदर्शन देते हैं. सही सोलर सिस्टम चुनकर आप लंबे समय तक बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आपके घर के लिए कितना सुरक्षित है स्मार्ट डोर लॉक, आग लगते ही हुआ खराब, चली गई 9 लोगों
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
2 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
5 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
7 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
7 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
9 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines