How Social Media Platforms Use Your Personal Data: क्या आप जानते हैं इन दिनों कई बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैपेबिलिटीज को बढ़ाने के लिए यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, OpenAI ने ChatGPT डेवलप करने के लिए कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल करने की बात एक्सेप्ट की है। वहीं, इसी कड़ी में अब LinkedIn एक और उदाहरण है, जो अपने AI मॉडल को बेहतर करने के लिए यूजर्स के रिज्यूमे का इस्तेमाल कर रहा है। मीडिया की एक रिपोर्ट में Snapchat ने भी Personalize Ads शो करने के लिए यूजर्स की सेल्फी का इस्तेमाल करने की बात को एक्सेप्ट किया है।
भरपूर लाभ ले रहे Social Media प्लेटफॉर्म्स
ये प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरैक्टिव डेटा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं, जिसमें स्लैंग और रियल-टाइम इवेंट्स शामिल हैं। हालांकि, कई यूजर्स इन AI सिस्टम को ट्रेनेड करने के लिए पर्सनल इनफार्मेशन का इस्तेमाल किए जाने से घबराए हुए हैं। वहीं, Nobody’s Cafe के फाउंडर डेविड ओगिस्ट ने भी डेटा इस्तेमाल के बारे में ट्रांसपेरेंसी की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की है।
डेटा के इस्तेमाल पर कंट्रोल
वहीं, मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ओगिस्ट ने कहा कि AI को लेकर बढ़ती चिंता के बीच, यह जरूरी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ यह बताएं कि वे यूजर्स डेटा का AI ट्रेनिंग में किस तरह से इस्तेमाल करते हैं। कई लोग AI को लेकर अफवाहों और गलतफहमियों से डरते हैं। इसलिए, प्लेटफॉर्म को यह क्लियर करना चाहिए कि वे यूजर्स की प्राइवेसी की रक्षा कैसे करते हैं और उन्हें अपने डेटा के इस्तेमाल पर कंट्रोल करने के लिए क्या ऑप्शन उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें : Adani Total Gas के शेयरों में 6% का उछाल, हाल ही में मिली 3132 करोड़ की फंडिंग का है असर
तो कैसे सेफ रखें अपना डेटा?
- लिंक्डइन: AI ट्रेनिंग डेटा के लिए लिंक्डइन ऑप्ट-आउट ऑप्शन ऑफर करता है। इसका मतलब है कि आप इस ऑप्शन से डेटा यूज करने से प्लेटफॉर्म को रोक सकते हैं।
- X (पहले Twitter): X भी अपने यूजर्स को ऑप्ट-आउट करने का ऑप्शन देता है यदि वे नहीं चाहते कि उनके पोस्ट का इस्तेमाल Grok की ट्रेनिंग के लिए किया जाए।
- स्नेपचैट: वहीं, स्नेपचैट AI-जनरेटेड विज्ञापनों के लिए आपकी सेल्फी डेटा का इस्तेमाल करता है लेकिन ये प्लेटफॉर्म यूजर्स को ऑप्ट-आउट करने की सुविधा नहीं देता।
- रेडिट: रेडिट AI ट्रेनिंग के लिए थर्ड पार्टीज के साथ पब्लिक यूजर्स का डेटा शेयर करता है, लेकिन प्राइवेट कंटेंट शेयर नहीं करता।
- मेटा: AI ट्रेनिंग के लिए Facebook और Instagram डेटा का इस्तेमाल करता है, लेकिन प्राइवेट मैसेज को रीड नहीं करता।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
5 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
6 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
7 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
9 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
9 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines