---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Adani Total Gas के शेयरों में 6% का उछाल, हाल ही में मिली 3132 करोड़ की फंडिंग का है असर

एटीजीएल ने बताया कि उसने कारोबार के विस्तार के लिए वैश्विक कर्जदाताओं से ग्लोबल फाइनेंस हासिल की है। जिसमें 5 अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं ने हिस्सा लिया था।

---विज्ञापन---

Shares of Adani Total Gas Ltd surged:  अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के शेयरों को सोमवार को पंख लग गए। BSE पर कंपनी का शेयर 6.02 प्रतिशत बढ़कर 836.10 रुपये प्रति शेयर पर जाकर बंद हुआ। शेयर मार्केट रिपोर्ट के अनुसार दिन में कारोबार के दौरान यह 8.37 प्रतिशत बढ़कर 854.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया।

---विज्ञापन---

एटीजीएल को मिली है 3132 करोड़ की फंडिंग 

बता दें हाल ही में एटीजीएल को 3132 करोड़ की फंडिंग मिली है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एनएसई पर कंपनी का शेयर 5.19 प्रतिशत बढ़कर 829.70 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 8.40 प्रतिशत बढ़कर 855 रुपये पर पहुंच गया था। बीएसई पर सोमवार को कंपनी के 2.88 लाख शेयरों का और एनएसई पर 61.22 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

5 अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं ने दिया फंड

इससे पहले एटीजीएल ने शुक्रवार को बताया था कि उसने कारोबार के विस्तार के लिए वैश्विक कर्जदाताओं से 37.5 करोड़ डॉलर का ग्लोबल फाइनेंस हासिल किया है। कंपनी के अनुसार इससे कंपनी को 1670 करोड़ से अधिक लोगों को सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी, जो भारत की 14 प्रतिशत आबादी को कवर करता है। कंपनी ने बताया था कि इस प्रारंभिक ग्लोबल फाइनेंस में 5 अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं बीएनपी पारिबास, डीबीएस बैंक, मिजुहो बैंक, एमयूएफजी बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन भाग लिया था।

---विज्ञापन---

ATGL के ग्रोथ में मिलेगी मदद  

इस मौके पर देश की अग्रणी शहरी गैस वितरण (CGD) कंपनी ATGL के CFO पराग पारिख ने कहा था कि वैश्विक ऋणदाताओं की भागीदारी शहरी गैस वितरण की transition फ्यूल के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल फाइनेंस ATGL के सतत विकास को स्पीड देगा और इसकी कैपिटल मैनेजमेंट प्लान के आधार पर भविष्य की फाइनेंसिंग के लिए एक कदम होगा जो हमारे सभी हितधारकों के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू बनाएगा।

First published on: Sep 23, 2024 09:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola