Smartwatch under 2000: ये हैं टॉप 5 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच! कीमत 2 हजार से कम
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartwatch under 2000: आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टवॉच को पसंद करते हैं। हालांकि, सभी की पसंद अलग-अलग है। किसी को स्पोर्ट फीचर्स के कारण वॉच पसंद है, तो कोई हेल्थ या फिटनेस फीचर्स की वॉच पसंद करते हैं। जबकि, कुछ लोगों के लिए वॉच सभी फीचर्स के साथ कॉलिंग सपोर्ट की भी होनी चाहिए।
स्मार्टवॉच निर्माता अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तमाम फीचर्स और अलग-अलग कीमत के साथ वॉच पेश करती रहती है। अगर आप 2000 रुपये से कम (Smart Watch under 2K) में आने वाली स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं तो आपके पास इसमें भी ढेरों ऑप्शन्स हैं। इनमें से 5 टॉप स्मार्टवॉच हम आपके लिए आज लेकर आए हैं जिनकी कीमत 2000 रुपये से कम हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
नॉइज़ की पल्स गो बज़ स्मार्टवॉच, एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। इसमें 1.69″ TFT डिस्प्ले, SpO2, ऑटो डिटेक्शन के साथ 100 स्पोर्ट्स मोड समेत कई शानदार फीचर्स हैं। फुल चार्जिंग पर ये वॉच 7 दिन तक स्टैंडबाय मोड पर काम करती है। जबकि, कॉलिंग के साथ इसकी बैटरी दो दिन चल सकती है। नॉइज़ पल्स गो बज़ स्मार्टवॉच की अमेजन पर कीमत 1,699 रुपये हैं।
भारत की नंबर 1 स्मार्टवॉच ब्रांड फायर-बोल्ट कई वॉच पेश करती रहती है। इनमें से एक टॉक 2 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच है, जो कई फीचर्स के साथ आती है। ये वॉच ड्यूल बटन, हैंड्स ऑन वॉइस असिस्टेंस, 120 स्पोर्ट्स मोड्स, इन बिल्ट माइक और स्पीकर IP68 रेटिंग के साथ आती है। अमेजन पर इसकी कीमत 1,799 रुपये है।
boAt Wave कॉल स्मार्टवॉच में 1.69 HD डिस्प्ले है, जो एडवांस्ड डेडिकेटेड ब्लूटूथ कॉलिंग चिप के साथ आती है। ये एक स्मार्ट टॉक वॉच है, जिसकी स्क्रीन 550 NITS और 70% कलर गैमट के साथ है। इसमें 150+ वॉच फ़ेस, मल्टी-स्पोर्ट मोड, HR,SpO2, IP68 रेटिंग है। इसकी कीमत अमेजन पर 1,799 रुपये है।
नॉइज़ Pulse 2 Max एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच है। इसमें 1.85 डिस्प्ले है जिसमें 550 NITS ब्राइटनेस स्क्रीन है। इसके अलावा वॉच स्मार्ट DND, 10 दिन की बैटरी, 100 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। इसके अलावा वॉच में कई एडवांस्ड फीचर्स हैं। अमेजन पर इसकी कीमत 1,799 रुपये है।
फायर-बोल्ट निंजा कॉल प्रो प्लस स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। इस वॉच में 1.83 और 240 * 280 पिक्सल हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले है। ये वॉच एआई वॉयस असिस्टेंस, 100 स्पोर्ट्स मोड्स आईपी67 रेटिंग के साथ आती है। इसमें कई फीचर्स हैं। वॉच की कीमत अमेजन पर 1,799 रुपये हैं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: