Smartphones Price Hike in India after Diwali 2022: आज के समय में स्मार्टफोन सभी के लिए जरूरी और जरूरत बन चुका है। इसके बिना एक दिन क्या कुछ घंटे गुजारना भी मुश्किल हो जाता है। मार्केट में अलग-अलग फीचर्स और डिजाइन के साथ आने वाले फोन जल्दी ही हमारे पसंद से नापसंद की वजह बन जाते हैं और फिर हम कुछ ही सालों में अपने फोन से बोर होने लगते हैं, जिस वजह से फोन को बदलना चाहते हैं।
वहीं, अगर आप भी अपना पुराने फोन से बोर हो गए हैं या फिर कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिवली से पहले खरीद लें। दरअसल, दिवाली के बाद स्मार्टफोन की कीमतों (Smartphone Price Hike) में बढ़ोतरी हो सकती है।
अभी पढ़ें – BSNL ने किया 5G लॉन्च करने का एलान, इस दिन से शुरू होगी सर्विस!
दिवाली से पहले ही सस्ते में फोन खरीदने का उठा लें मौका!
दिवाली फेस्टिवल सीजन के तहत कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहे हैं। हालांकि, दिवाली के बाद ये ही सस्ते फोन महंगे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद यानी नवंबर में फोन की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके पीछे एक बड़ा कारण है।
फोन की कीमतों में हो सकती है 7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी (Smartphone Price Hike up to 7 Percent)
ET Telecom की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक आगामी महीने यानी नवंबर में समार्टफोन्स की कीमतों में 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसका मतलब हुआ कि 17 हजार रुपये वाले फोन की कीमत करीब 20 हजार रुपये तक हो सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी का खुलासा दिसंबर 2022 तक हो सकता है।
क्या है स्मार्टफोन की कीमत बढ़ने का कारण? (Smartphone Price Hike Reason)
वजह की बात करें तो यह कहा जा रहा है कि भारत में डॉलर की बढ़ती वैल्यू के चलते कंपनियां जल्द अपने प्रोडक्ट्स और डिवाइसेज की कीमत में भी इजाफा कर सकती हैं. बढ़ती-घटती करेन्सी के चलते ब्रांड्स को इम्पोर्टेड कॉम्पोनेंट्स के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी और इसका असर कंपनी के यूजर्स पर भी पड़ेगा.
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 hr agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
22 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines