कई बार मानसून सीजन में अचानक बारिश होने से हमारा स्मार्टफोन भीग जाता है. ऐसे समय में घबराकर लोग सबसे पहले उस ऑन करने लगते हैं ये चेक करने के लिए कि वो चल रहा है या नहीं और यही जल्दबाजी फोन को ज्यादा नुकसान पहुंचा देती है. ऐसे में अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है तो कुछ सावधानियां अपनाकर उसे बड़ी खराबी से बचा सकते हैं.
सबसे पहले क्या करें
- फोन के बारिश में भीगने के बाद भी वो चालू होतो उसे सबसे पहले स्विच ऑफ कर दें. ऐसा इसलिए क्योंकि पानी फोन के अंदर पहुंच चुका होतो फोन चालू रहने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.
- इतना ही नहीं ऐसे में बार-बार फोन ऑन करने या इस्तेमाल करने की कोशिश से उसका मदरबोर्ड खराब हो सकता है.
- फोन बंद करने के तुरंत बाद उसका बैक कवर, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल लें. साथ ही सिम ट्रे होतो उसे भी निकाल कर रख दें. इससे अंदर की नमी जल्दी बाहर निकलने में मदद मिलती है.
- गिले फोन को बाहर से मुलायम माइफ्रोफाइबर कपड़ या टिशू पेपर से साफ करें. चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर और माइक्रोफोन के आसपास भी नमी को ध्यान से पोंछे. फोन को जोर से न झटकें.
भीगने के तुरंत बाद चार्जिंग न करें
भीगने के बाद फोन को तुरंत चार्जिंग पर बिल्कुल न लगाए. अगर चार्जिंग पोर्ट में नमी रह गई तो इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इसलिए फोन के पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे चार्ज करें.
हेयर ड्रायर या तेज गर्मी से बचें
फोन सुखाने के लिए कई लोग हेयर ड्रायर, हीटर या तेज धूप में इस्तेमाल करते हैं, ये तरीका सही नहीं है. ऐसे में ज्यादा गर्मी से फोन के अंदर के प्लास्टिक पार्ट्स, बैटरी और सीलिंग को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए फोन को सामान्य तरीके से सूखने दें.
ये भी पढ़ें- बारिश में AC से पानी क्यों टपकने लगता है? ये हैं 3 कारण, जानें कैसे करें मिनटों में ठीक और कब बुलाएं टेक्नीशियन
सिलिका जेल है बेहतर विकल्प
फोन की नमी को कम करने के लिए सिलिका जेल एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. ऐसे में अगर आपके पास सिलिका जेल होतो एक एयर टाइट डिब्बे में गिले फोन को सिलिका जेल के साथ 24 घंटे के लिए रख दें क्योंकि ये तेजी से नमी सोखने में मदद करता है. वहीं चावल में गिरा फोन रखने का तरीक भी लोगों में प्रचलित है, लेकिन एक्सपर्ट इसे असरदार नहीं मानते और डर भी रहता है कि चावल के छोटे कण फोन के पोर्ट में फंस सकते हैं.
कब जाना चाहिए सर्विस सेंटर?
- अगर फोन बंद नहीं हो.
- स्क्रीन पर धब्बे दिखाई दें.
- स्पीकर की खराब आवाज आए.
- चार्जिंग में परेशानी आ रही हो.
ये भी पढ़ें- Phone Screen Cleaning Tips: स्मार्टफोन स्क्रीन साफ करने की इस गलती से खराब हो जाएगा डिस्प्ले
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
11 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines