Smartphone Malware Alert: स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और दिन प्रतिदिन इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अधिक सतर्कता बरतनी पड़ रही है। एक चूक से फोन के सभी डेटा को चुराने के लिए हैकर्स व स्कैमर्स नजरें गढ़ाए बैठे हैं। फर्जी ऐप्स और धोखाधड़ी के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। एंड्रॉयड फोन को मैलवेयर से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। डेटा हैक करने के लिए हैकर्स मैलवेयर की मदद ले रहे हैं। बैंक, क्रिप्टोकरेंसी और ई-कॉमर्स ऐप्स को निशाना बनाया जा रहा है। वर्चुअल फाइल सिस्टम, वर्चुअल प्रोसेस आईडी और इंटेंट स्पूफिंग की मदद से मैलवेयर ऐसा करते हैं।
“गॉडफादर” मैलवेयर का नया वर्जन
2021 में लेटेस्ट मैलवेयर देखे गए जो गॉडफादर मैलवेयर के नए वर्जन हैं। इससे एंड्रॉयड डिवाइस को निशाना बनाया जाता है और बैंकिंग ऐप्स पर कब्जा किया जाता है। ऐसे में यूजर्स के लिए ये जानना मुश्किल हो जाता है कि मैलवेयर से खतरा है। यहां तक कि एंटीवायरस ऐप्स के लिए भी नोटिस करना मुश्किल हो जाता है।
फेक लॉगिन स्क्रीन से लेकर फेक ऐप्स
मैलवेयर के पिछले संस्करण की बात करें तो यूजर्स को धोखा देने के लिए नकली लॉगिन स्क्रीन तक क्रिएट की गई थी जिससे बैंकिंग समेत क्रिप्टो ऐप्स तक फेक देखे गए। इसमें यूजर्स से यूजर नेम और पासवर्ड टाइप करने के लिए कहा था। 2021 में इस मैलवेयर का पता चला था जिसे कई ऐप्स को निशाना बनाया था।
नया मैलवेयर ज्यादा खतरनाक
सुरक्षा कंपनी Zimperium ने नए संस्करण को खोजा है जो पहले वाले वर्जन से ज्यादा खतरनाक है। इसके जरिए सिर्फ नकली लॉगिन नहीं बनाया जाता हल्कि डिवाइस को पूरी तरह एक्सेस कर लिया जाता है। मैलवेयर से फोन पर बैंकिंग ऐप की तलाश की जाती है और फिर हानिकारक होस्ट ऐप को इंस्टॉल कर दिया जाता है। इसका काम वर्चुअल स्पेस में चल रहे ऐप्स के नकली वर्जन को डाउनलोड करना है।
असली समझ चला रहे होंगे नकली बैंक ऐप्स
इस मैलवेयर ऐप्स से बैंकिंग ऐप यूजर्स को ज्यादा खतरा है। वर्चुअल वर्जन में फेक ऐप्स को इंस्टॉल किया जाता है और आपके लिए समझना मुश्किल हो सकता है कि आप किसी फेक ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। लॉगिन के बाद बैंकिंग ट्रांसफर से लेकर अन्य एक्टिविटी पर बैकग्राउंड में चल रहे मैलवेयर की नजर होती है।
Godfather Malware से बचाव के टिप्स
- किसी भी ऐप को डाउनलोड करना है तो भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जैसे Google Play Store से करें।
- फोन की सेटिंग में जाकर स्पेशल ऐप एक्सेस और फिर इंस्टॉल अननोन ऐप्स को बंद कर दें।
- थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट से किसी भी ऐप को फोन में डाउनलोड न करें।
- स्मार्टफोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन के साथ अपडेट रखें।
ये भी पढ़ें- SIM Card: कहीं आपके नाम से कोई और तो नहीं चला रहा फोन नंबर, मिनटों में ऐसे करें पता
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines