Realme C55 Vs MOTOROLA g82 5G: क्या आप भी इस महीने एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? और आपका बजट भी 15 हजार रुपये या उससे कम है तो आज हम आपके लिए दो बेस्ट ऑप्शन Realme C55 और MOTOROLA g82 5G लाएं हैं। हालांकि अगर आप इन दोनों ऑप्शन में काफी समय से कंफ्यूज हो रहे हैं कि आपको कौन-सा खरीदना चाहिए तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। कैमरा से लेकर परफॉर्मेंस तक आपको यहां फुल कंपैरिजन मिलने वाला है।
डिजाइन
शुरुआत करते हैं डिजाइन से, पहली झलक में देखने पर आपको Realme C55 पसंद आ जाएगा खासकर फोन का गोल्डन कलर दिखने में काफी सुंदर है। दूसरी तरफ MOTOROLA g82 5G में वही पुराना डिजाइन देखने को मिल रहा है। जो लोग ज्यादा चमक धमक वाला फोन नहीं चाहते उन्हें ये डिजाइन अच्छा लग सकता है।
वीडियो में भी देखें बेस्ट ऑप्शन
Display
बात करें डिस्प्ले कि तो, Realme C55 में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। जबकि MOTOROLA g82 5G में 6.6 inch Full HD+ पैनल मिलता है। डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन समान हैं। हालांकि Realme फोन में कुछ बड़ा डिस्प्ले मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : 500 रुपये से कम में खरीदें स्मार्टवॉच
Performance
परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन काफी शानदार हैं। Realme C55 में Helio G88 प्रोसेसर मिलता है। जबकि MOTOROLA g82 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर मौजूद है। परफॉर्मेंस में मोटोरोला का फोन कुछ आगे है। खासकर इसमें आपको 5G मिलता है जबकि Realme C55 एक 4G फोन है।
वीडियो में देखें Realme C55 vs Moto G32 Full Comparison
Camera
Realme C55 में 64MP + 2MP का ड्यूल कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं MOTOROLA g82 5G में 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस सेगमेंट में भी मोटोरोला का फोन आगे निकल जाता है। हालांकि Realme का 64MP प्राइमरी कैमरा भी काफी जबरदस्त है लेकिन इसमें सिर्फ दो ही कैमरा मिलते हैं।
ये भी पढ़ें : बंद करने के बाद भी Laptop नहीं होता ऑफ!
Price
कीमत की बात करें तो, realme C55 का 128 GB प्लस 8 GB RAM वेरिएंट इस वक्त 13,999 रुपये में मिल रहा है जबकि MOTOROLA g82 5G का 128 GB प्लस 8 GB RAM वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर 5G चाहते हैं तो मोटोरोला के साथ जा सकते हैं लेकिन ओवरआल डिज़ाइन और कैमरा में Realme C55 बेस्ट है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines