Smartphone under 13000: स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके पास अभी एक अच्छा मौका है। दरअसल, धनतेरस और दिवाली से पहले भारी छूट के साथ स्मार्टफोन मिल रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही अपने ग्राहकों को सस्ते में फोन दे रहे हैं। आज हम आपके लिए 5 ऐसे फोन लेकर आए हैं जिनकी कीमत पर भारी छूट मिल रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं?
Realme 12x 5G
रियलमी 12एक्स 5जी को आप दिवाली सेल के तहत छूट के साथ खरीद सकते हैं। ये फोन 18,999 रुपये का मिलता है, लेकिन आप सेल के दौरान फोन को 28 प्रतिशत छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसका 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये का मिल रहा है। आप फोन को बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के बाद अधिक छूट के साथ खरीद सकते हैं। चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर फ्लिपकार्ट की ओर से 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। पुराने फोन के बदले आप 8,100 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सावधान! हाड़ कंपाने वाली है ठंड, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी
Tecno POVA 6 NEO 5G
टेक्नो पोवा 6 निओ 5जी फोन का 8GB+256GB वेरिएंट छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत पर 18% छूट मिल रही है। ये फोन 16,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये का मिल रहा है। अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में टेक्नो पोवा 6 निओ 5जी को 13,150 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
CMF by Nothing Phone 1
नथिंग फोन 1 द्वारा सीएमएफ को आप छूट के साथ खरीद सकते हैं। धनतेरस और दिवाली से पहले ये फोन सिर्फ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट सेल में इसकी कीमत पर 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है। ऐसे में 19,999 रुपये का ये फोन सिर्फ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद ये फोन और भी सस्ता पड़ सकता है। Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% कैशबैक और SBI Credit Card से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत छूट मिल सकती है। एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद इस फोन को 8,600 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
OPPO K12x 5G
ओप्पो K12x 5G को 23% छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर ये फोन 16,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर के जरिए चुनिंदा कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट पाई जा सकती है। अगर आपके पास पुराना फोन है तो आप 7,950 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
iQOO Z9x 5G
आईक्यूओओ जेड9एक्स 5जी को अमेजन सेल के दौरान 31 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां पर Z9x 5G की कीमत 17,999 रुपये की जगह 12,499 रुपये है। आप कीमत पर सीधी छूट मिलने के अलावा ऑफर्स के माध्यम से भी डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट से आपके लिए फोन और सस्ता हो सकता है।
ये भी पढ़ें- इतना सस्ता! सिर्फ इस प्लेटफॉर्म पर 56000 से कम कीमत में मिल रहा आईफोन 15
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines