सिर्फ 549 रुपये में मिल रहा है ये Smartphone! जानिए ऑफर्स और फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartphone under 10K: नया स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना है? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक कमाल की डील लेकर है जिसके जरिए आप फोन को सिर्फ 549 रुपये में खरीद सकते हैं।
दरअसल, मोटोरोला ने हाल ही में अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन मोटो ई13 लॉन्च किया है, जो भारत में काफी कम कीमत में बिक रहा है। फोन पर कई ऑफर्स दिए जा रहे है जिसके बाद फोन को सिर्फ 549 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप 10,999 रुपये का स्मार्टफोन (Smartphone under 10K) सिर्फ 549 में ले सकते हैं।
और पढ़िए –Annual Recharge Plans: एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी! 900GB तक फ्री डेटा समेत कई बेनिफिट्स शामिल
मोटोरोला मोटो ई13 फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका ऑरोरा ग्रीन, क्रीमी व्हाइट और कॉस्मिक ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन्स हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 10,999 रुपये की जगह 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत पर 27 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
मोटो ई13 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर के साथ बेचा जा रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी ज्यादा कम हो सकती है। फोन पर 7,450 रुपये का एक्सचेंज छूट दी जा रही है। इसके लिए ग्राहक को एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला फोन बदलना होगा, जिसके बाद कीमत पर 7,450 रुपये की पूरी छूट मिल सकेगी। ऐसे में फोन की कीमत सिर्फ 549 रुपये हो सकती है।
और पढ़िए –Nothing Phone 1 को मिला Android 13 का अपडेट, जानिए फोन में क्या-क्या हुए बदलाव?
अगर आपके पास कोई पुरान स्मार्टफोन एक्सचेंज करने के लिए नहीं है या फिर आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ नहीं मिला है तो आप बैंक ऑफर से भी डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक छूट का लाभ हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: