Smartphone Tips: स्मार्टफोन का यूज तो आज हम सभी करते हैं। कंपनियां भी लगातार नए-नए फोन लॉन्च कर रही हैं लेकिन आज भी एक समस्या कई स्मार्टफोन्स पर बनी हुई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ओवरहीटिंग की। कुछ स्मार्टफोन में अभी भी ओवरहीटिंग की समस्या बनी हुई है। क्या आप फोन भी उन्हीं में से एक है? तो बता दें इसके पीछे का कारण आपकी ही कुछ गलतियां हैं जिसकी वजह से फोन हीट हो रहा है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Overloaded CPU
अगर आपके फोन का सीपीयू भी बार-बार ओवरलोड हो रहा है, तो यह आपके फोन को बहुत जल्दी हीट कर सकता है। सीपीयू आपके फोन का दिमाग है और इसका यूज ऐप्स को चलाने के लिए किया जाता है। यदि आपका सीपीयू बहुत सारे ऐप्स को एक साथ रन करने की कोशिश कर रहा है तो आपका फोन जल्दी गर्म हो सकता है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें।
वीडियो से जानें ओवरहीटिंग को कैसे फिक्स करें
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
पावरफुल ऐप्स का यूज
अगर आपके पास एक बजट फोन है और उससे प्रीमियम परफॉर्मेंस लेने का सोच रहे हैं तो ऐसा भूलकर भी न करें। फोन की क्षमता के हिसाब से ही ऐप्स और गेम्स को अपने डिवाइस पर इनस्टॉल करें। पावरफुल ऐप्स भी आपके फोन को ओवरहीट कर सकते हैं। यहां तक कि ज्यादा ओवर हीट होने से स्मार्टफोन ब्लास्ट भी सकता है।
खराब बैटरी और चार्जर
कई बार तो चार्जिंग के दौरान भी फोन ओवर हीट हो जाता है। चार्ज करते समय फोन थोड़ा हीट होना तो नॉर्मल बात है लेकिन अगर आपका फोन चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसके पीछे का कारण खराब बैटरी या चार्जर भी हो सकता है। कुछ समय पहले आईफोन के लेटेस्ट मॉडल में भी काफी ज्यादा हीटिंग इशू देखने को मिले थे। जिसे कंपनी ने सॉफ्टवेयर के जरिए फिक्स किया था। इसलिए कई बार फोन हीट होने का कारण कोई सॉफ्टवेयर बग भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
12 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
13 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
16 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
17 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
19 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines