How to fix no Service or Signal Smartphone: काम के वक्त या घर में घुसते ही फोन का नेटवर्क उड़न छू हो जाता है? आप भी अपने फोन में नेटवर्क या सिग्नल न आने की समस्या से परेशान रहते हैं? बार-बार फोन को सिग्नल में लाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है? तो ऐसे में ज्यादा टेंशन लेने की बजाए स्मार्टली फोन की टिप्स एंड ट्रिक्स को अपना लें।
दरअसल, आज हम आपके लिए स्मार्टफोन की कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप नेटवर्क की समस्या होने पर छुटकारा पा सकते हैं और बार-बार परेशान होने की भी जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं कि कैसे फोन से गायब हुए नेटवर्क या सिग्नल के लिए स्मार्टफोन की टिप्स एंड ट्रिक्स काम आ सकती है?
1. फोन की जगह बदलें
अगर ऑफिस या घर पर नेटवर्क न आने की समस्या रहती है तो पहले इसकी वजह जानने की कोशिश करें। इसके लिए आपको ये देखना होगा कि आपके ऑफिस या घर में किस जगह पर फोन रखकर सही नेटवर्क आते हैं। अगर किसी जगह पर जानें से नेटवर्क उड़ रहे हैं तो इसके लिए नेटवर्क ऑपरेटर से संपर्क करें।
2. अपने फोन की करें सेटिंग चेंज
अगर फोन में नेटवर्क की समस्या हो रही है तो एक बार एयरप्लेन मोड को ऑन और ऑफ करें। इसके अलावा नेटवर्क सेटिंग्स पर जाएं, यहां पर मैन्युअली नेटवर्क को सिलेक्ट करें। साथ ही अपने फोन में नेटवर्क ऑपरेटर को रिसेट कर लें।
3. सिम कार्ड करें चेंज
क्या पता नेटवर्क की समस्या की वजह आपका सिम कार्ड हो। अगर आप एक अपडेट सिम कार्ड यूज नहीं कर रहे हैं तब भी नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप कंपनी से संपर्क करके एक अपडेट सिम कार्ड ले सकते हैं। चाहें तो अपनी सिम कार्ड ऑपरेटर कंपनी भी बदल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में नहीं फट सकेगा आपका फोन! बस अपनाएं ये 5 ट्रिक
4. नेटवर्क ऑपरेटर से करें संपर्क
कई बार आपके क्षेत्र या फिर सिम में कोई खराबी होने के कारण भी नेटवर्क की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको नेटवर्क ऑपरेटर कंपनी से संपर्क करना चाहिए।
5. सिग्नल बूस्टर का करें यूज
आप सिग्नल बूस्टर का इस्तेमाल करके भी नेटवर्क समस्या से छुटकारा पा सकते है। दरअसल, सिग्नल बूस्टर एक डिवाइस है जो आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बाजार में मिल जाएगा। आप इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से सिग्नल बूस्टर डिवाइस को खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- फोन हो जाता है कभी भी Hang? तो मिनटों में ऐसे बढ़ाएं Speed
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
25 mins agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
1 hr agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
18 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
21 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
22 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
23 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 day agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines