फोन के स्पीकर से कम आ रही है आवाज तो अभी करें ये हिडन सेटिंग, देखें पूरा प्रोसेस    

Smartphone Speaker Low Volume Fix: अगर आपके फोन के स्पीकर से भी कम आवाज आ रही है तो अभी ये हिडन सेटिंग ऑन कर लें। चलिए पूरा प्रोसेस जानें…

Smartphone Speaker Low Volume Fix
विज्ञापन

Smartphone Speaker Low Volume Fix: क्या आपके स्मार्टफोन के स्पीकर से भी आवाज काफी धीरे धीरे आ रही है? और आपको वॉल्यूम फुल करने के बाद भी कोई खास फर्क दिखाई नहीं दे रहा है, तो टेंशन न लें। आप डिवाइस में एक हिडन सेटिंग करके स्पीकर की आवाज को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए न तो आपको कोई ऐप इनस्टॉल करना है और न ही आपको इसके लिए कोई पैसे खर्च करने हैं। फ्री में आप घर बैठे चुटकियों में इस समस्या को फिक्स कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

क्या है ये हिडन सेटिंग?

दरअसल, ये सेटिंग आपके डिवाइस के साउंड एन्हांसमेंट या ऑडियो सेटिंग्स में मौजूद होती है, जो डिफॉल्ट रूप से बंद रहती है। हालांकि इसे ऑन करने से डिवाइस का स्पीकर ज्यादा क्लियर और लाउड साउंड देने में मदद करता है। चलिए इस हिडन सेटिंग को ऑन करने का तरीका भी जान लेते हैं…

Advertisment

साउंड एन्हांसमेंट फीचर कैसे करें ऑन  

  • सबसे पहले फोन की सेटिंग्स ओपन करें।
  • अब साउंड एंड वाइब्रेशन (Sound & Vibration) ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अडवांस साउंड सेटिंग्स या ऑडियो ट्यूनिंग ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • अब यहां से “स्पीकर बूस्ट” या “साउंड एन्हांसमेंट” फीचर को ऑन कर लें।
  • इसके बाद एक बार अब फोन को रीस्टार्ट कर लें और चेक करें कि आवाज पहले से तेज हुई है या नहीं।

अगर अभी भी आवाज कम आ रही है तो करें ये काम?

  • स्पीकर ग्रिल को क्लीन करें: अगर सेटिंग के बाद भी आवाज़ कम आ रही है तो इसकी वजह डस्ट हो सकती है जिससे आवाज दबने लगती है। इसलिए टाइम टू टाइम इसे क्लीन जरूर करें।
  • साउंड इफेक्ट्स को देखें: यही नहीं आजकल कुछ फोन्स में ऑडियो प्रोफाइल ऑन करने का ऑप्शन भी होता है, इसे भी चेंज करके जरूर देखें।
  • सिस्टम अपडेट: इसके अलावा कई बार पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से स्पीकर कम आवाज देता है। अपडेट के बाद आवाज बेहतर हो सकती है।

नोट: ये सेटिंग आपके डिवाइस के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है या इसका नाम अलग हो सकता है। आप अपने डिवाइस का मॉडल नंबर डालकर इसे सर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ