Smartphone Tips and Tricks: स्मार्टफोन का यूज तो आज हम सभी करते हैं। फोन ने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। स्मार्टफोन कंपनियां भी नए-नए फीचर्स वाले फोन हर महीने लॉन्च करती रहती हैं लेकिन इसमें कुछ फीचर्स ऐसे होते हैं जिसके बारे में हम नहीं जानते। हम आज आपको ऐसा ही एक कमाल का फीचर बताएंगे जो आपको पापा की फटकार से बचा सकता है। परिवार के तानो से आप इस फीचर को यूज करके बच सकते हैं।
बहुत जबरदस्त है ये ट्रिक
दरअसल हम कई बार फोन को मीटिंग या किसी जगह जाकर साइलेंट कर देते हैं और बाद में फोन साइलेंट से हटाना भूल जाते हैं और कई इम्पोर्टेन्ट कॉल भी मिस कर देते हैं। ऐसे में अगर कहीं घर वालों का कॉल आ जाए तो बड़ी दिक्कत हो जाती है। हालांकि उनकी चिंता भी गलत नहीं है। आप किसी ऐसी समस्या में न फंस जाए इसके लिए हम आपको एक जबरदस्त ट्रिक बताएंगे। इसे ऑन करने के बाद परिवार में से किसी का भी कॉल आने पर फोन साइलेंट होने पर भी आपको अलर्ट देगा। चलिए कैसे इस ट्रिक को यूज करें इसके बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
कैसे यूज करें ये ट्रिक?
सबसे पहले आपको अपने कांटेक्ट लिस्ट में जाना है और उन लोगों के नंबर सेलेक्ट कर लेने हैं जिनका फोन आप साइलेंट पर भी सुनना चाहते हैं। यहां आप उन सभी लोगों यानी दोस्तों और परिवार वालों को जोड़ सकते हैं जिन्हें आप साइलेंट पर भी सुनना चाहते हैं। इसके बाद सभी नंबर्स को स्टार पर क्लिक करके फेवरेट में ऐड कर लें।
वीडियो से भी जानें ट्रिक
इतना करने के बाद फोन की DND सेटिंग में जाएं। यहां आपको कॉल्स में फेवरेट ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद जब भी आपका फोन DND पर होगा तब भी आपके कॉल्स म्यूट नहीं होंगे। यकीन मानिए ये एक सेटिंग किसी दिन आपको पापा की चप्पल से भी बचा सकती है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
7 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
9 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
11 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
12 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
14 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines