Smartphone Tips and Tricks: आज के दौर में, चाहे आप टीवी देख रहे हों, लैपटॉप पर काम कर रहे हों, या स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हों, बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी आपके एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल सकती है लेकिन क्या आप जानते हैं घर पर ही आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके अपने डिवाइस की स्क्रीन पर कलर, ब्राइटनेस और शार्पनेस को बेहतर बना सकते हैं। जिससे आपका मूवी और सीरीज देखने का मजा डबल हो जाएगा। चलिए उन 5 तरीकों के बारे में जानें जिससे Android Phone की स्क्रीन पहले से और भी बेहतर हो जाएगी…
ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को सेट करें
स्क्रीन की ब्राइटनेस और कंट्रास्ट का बैलेंस आपकी फोन की डिस्प्ले क्वालिटी में बड़ा बदलाव ला सकता है। ब्राइटनेस को इतना रखें कि आंखों पर जोर न पड़े। वहीं, सही कंट्रास्ट से तस्वीरें ज्यादा वाइब्रेंट और क्लियर दिखती हैं। आप फोन की सेटिंग में जाकर इसे मैन्युअल तरह से एडजस्ट कर सकते है।
कस्टमाइज कलर्स
स्क्रीन पर कलर की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए ‘कलर टेम्परेचर’ और ‘कलर मोड’ जैसे ऑप्शन का इस्तेमाल करें। ‘विविड’ या ‘मूवी’ मोड ज्यादा नेचुरल और अट्रैक्टिव कलर्स दिखाते हैं। यदि कस्टम सेटिंग्स का ऑप्शन हो, तो अपने हिसाब से कलर को एडजस्ट करें।
हाई रिजॉल्यूशन सेट करें
रिजॉल्यूशन जितना बेहतर होगा, तस्वीर और वीडियो उतने ही शार्प और क्लियर दिखाई देंगे। अपने डिवाइस में उपलब्ध फुल एचडी (1080p) या 4K रिजॉल्यूशन का इस्तेमाल करें, लेकिन यह भी चेक करें कि आपकी स्क्रीन और कंटेंट दोनों हाई-रेजोल्यूशन को सपोर्ट करते हों।
ये भी पढ़ें : स्टूडेंट के इस सवाल पर भड़क गया Google AI चैटबॉट, बोला ‘तुम धरती पर बोझ हो, जाओ मर जाओ’
प्रीमियम केबल्स का इस्तेमाल करें
कुछ लोग आजकल फोन को टीवी से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल करते हैं। जबकि कुछ लैपटॉप या PC को रिमोट एक्सेस से फोन में यूज करते हैं। इसके लिए आम तौर पर डिवाइस फोन के WiFI या ब्लूटूथ इस्तेमाल करते है लेकिन अगर आप अच्छी डिस्प्ले क्वालिटी में ऑडियो-विज़ुअल चाहते हैं तो आपको ऐसे में भी प्रीमियम केबल्स का इस्तेमाल करना चाहिए। HDMI केबल का इस्तेमाल करें, खासकर अगर आप 4K रिजॉल्यूशन का मजा लेना चाहते हैं।
ब्लू लाइट फिल्टर का इस्तेमाल
डिजिटल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। अपने डिवाइस में मौजूद ब्लू लाइट फिल्टर सेलेक्ट करें। इससे आपकी आंखें सेफ रहेंगी और लंबे टाइम तक आप स्क्रीन देखने पर भी आराम महसूस करेंगे। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी स्क्रीन पर बेहतरीन क्वालिटी का एक्सपीरियंस कर सकते हैं
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
11 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
14 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
15 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
16 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
18 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines