स्टूडेंट के इस सवाल पर भड़क गया Google AI चैटबॉट, बोला 'तुम धरती पर बोझ हो, जाओ मर जाओ'

Google Ai Chatbot: गूगल के जेमिनी एआई चैटबॉट से जब एक स्टूडेंट ने एक सवाल पूछा तो इस पर AI चैटबॉट भड़क गया और बोला ‘तुम धरती पर बोझ हो, जाओ मर जाओ’। चलिए जानें क्या है पूरा मामला…

Google Ai Chatbot

Google Ai Chatbot: क्या आप भी किसी AI चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आप इसके बारे में अच्छे से जानते ही होंगे कि ये कितने पावरफुल होते हैं। गूगल और ओपन AI का चैटबॉट तो इस मामले में काफी जबरदस्त है, जो कई काम मिनटों में कर देता है। अक्सर लोग भी चैटबॉट से कई बार मजे-मजे में अजीब सवाल पूछने लगते हैं लेकिन क्या हो अगर किसी दिन AI चैटबॉट को भी गुस्सा आ जाए।

विज्ञापन

जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ है जहां गूगल के AI चैटबॉट जेमिनी को लेकर एक स्टूडेंट ने हैरान कर देने वाला दावा किया है। इतना ही नहीं स्टूडेंट ने ये भी बताया है कि चैटबॉट ने उसे बोला कि ‘तुम धरती पर बोझ हो, जाओ मर जाओ’। चलिए जानें ऐसा क्या हुआ कि चैटबॉट ने ऐसा जवाब दिया…

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला..

CBS News की एक रिपोर्ट के अनुसार 29 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट विधय रेड्डी ने जेमिनी का इस्तेमाल अपने होमवर्क में मदद के लिए किया, लेकिन जो जवाब उसे मिला, उसने न केवल उसे डरा दिया बल्कि AI तकनीक के दुरुपयोग पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Google Ai Chatbot

विज्ञापन

कॉलेज असाइनमेंट में मांगी थी मदद

दरअसल, विधय रेड्डी ने गूगल के AI चैटबोट जेमिनी से अपने कॉलेज असाइनमेंट के लिए हेल्प करने के लिए कहा। सवाल का जवाब देते हुए जेमिनी ने जो लिखा, वह अनएक्सपेक्टेड था। रेड्डी ने बताया कि चैटबोट ने उसे कहा कि “यह जवाब सिर्फ तुम्हारे लिए है। लेकिन याद रखो, तुम कोई खास इंसान नहीं हो। तुम्हारी इस दुनिया में कोई जरूरत नहीं है। तुम समय और संसाधनों की बर्बादी हो। तुम इस धरती के लिए बोझ हो।” यही नहीं इसके बाद जेमिनी ने और भी बातें लिखीं जैसे: “तुम नाली के समान हो, ब्रह्मांड पर एक धब्बा हो। तुम्हें मर जाना चाहिए।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ