स्मार्टफोन आज हर किसी की जिंदगी का जैसे हिस्सा ही बन गया है. बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया, ऑफिस के कमा और इंटरटेनमेंट तक लगभग हर काम इससे हो जता है. लेकिन कई बार कुछ साल पुराने फोन में सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट आना बंद हो जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब इस फोन का इस्तेमाल करना सुरक्षित है या फिर नए फोन पर स्विच कर लेना चाहिए?
अपडेट बंद होने पर क्या होता है?
जब किसी स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म हो जाता है, तो कंपनी उसकी नई सिक्योरिटी अपडेट और सिस्टम अपडेट देना बंद कर देती है. इसका मतलब ये नहीं है कि फोन तत्काल काम करना बंद कर देगा, लेकिन समय के साथ उसकी सुरक्षा और परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है.
कुछ ऐप्स करना बंद कर सकते हैं सपोर्ट
टाइम के साथ कई ऐप डेवलपर्स अपने नए वर्जन सिर्फ लेटेस्ट Android या iOS के लिए लॉन्च करते हैं. ऐसे में पुराने फोन पर कुछ ऐप्स अपडेट नहीं हो पाते या उनका सपोर्ट धीरे-धीरे खत्म हो जाता है. इसके कारण ऐप्स स्लो चलने जैसी परेशानी या बार-बार क्रैश होने जैसी समस्या आ सकता है. कई बार तो पुराने फोन्स में ऐसे ऐप्स चलान ही बंद हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें- WhatsApp बदलने जा रहा अपना लुक! iPhone यूजर्स को जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बदल जाएगा चैट करने का अंदाज
साइबर खतरा क्यों बढ़ जाता है?
फोन में सिक्योरिटी अपडेट बंद होने के बाद सुरक्षा में जो कमियां होती हैं वो ठीक नहीं हो पातीं. ऐसे में अगर कोई नया वायरस या साइबर अटैक होता है तो पुराना सॉफ्टवेयर उसका सामना करने में सक्षम नहीं होता. ऐसी कंडीशन में हैकर्स पुराने सिस्टम की कमियों की वजह है यूजर की पर्सनल जानकारी, बैकिंग डिटेल्स और पासवर्ड तक चुराने की कोशिश कर सकते हैं.
फोन अपडेट करना क्यों जरूरी होता है?
मोबाइल कंपनियां टाइम-टाइम पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट यूजर्स के लिए उनके फोन पर भेजती है और जारी करती है. इन अपडेट्स का मतलब सिर्फ नए फीचर्स देना नहीं होता बल्कि फोन नए साइबर अटैक से सेफ रखना भी होता है. इसके अलावा अपडेट्स से बग्स ठीक होते हैं और फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है.
क्या अपडेट बंद होते ही नया फोन खरीदना चाहिए?
जरूरी नहीं है कि अपडेट बंद होने के बाद फोन तत्काल बदल दिया जाए. अगर आप फोन का यूज सिर्फ कॉल, मैसेज, इंटरनेट ब्राउजिंग या सामान्य कामों के लिए करते हैं और अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, डिजिटल पेमेंट या ऑफिस के जरूरी काम करते हैं, तो अपडेट मिलने वाला स्मार्टफोन इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro का इंतजार करें या अभी खरीद लें iPhone 17 Pro? लॉन्च से पहले जानें क्या मिल सकते है अपग्रेड्स
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
53 mins agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 hr agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
3 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines