---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

iPhone 18 Pro का इंतजार करें या अभी खरीद लें iPhone 17 Pro? लॉन्च से पहले जानें क्या मिल सकते है अपग्रेड्स

iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले कई लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या इसे खरीदने के लिए इंतजार करना चाहिए या पुराने मॉडल को खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस नए फोन में क्या मिल सकते हैं अपडेट.

---विज्ञापन---

iPhone 18 Pro: अगर अगर आप अभी नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ थोड़े से समय रुकना फायदेमंद हो सकता है. Apple ने अभी iPhone 18 Pro की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके लॉन्च सो जुड़े लीक और रिपोर्ट्स लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में अगर आपके मन में सवाल है कि iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro का इंतजार करें, तो पहले ये जानना जरूरी है कि आने वाले मॉडल में क्या नया देखने को मिलने वाला है.

कब लॉन्च हो सकता है iPhone 18 Pro?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple सिंतबर 2026 में iPhone 18 Pro और  iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकते हैं. कहा जा रहा है इस बार कंपनी पहले Pro मॉडल्स लॉन्च करेगी और इसका स्टैंडर्ड मॉडल iPhone 18 कुछ टाइम बाद लॉन्च किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है.

---विज्ञापन---

संभावित फीचर्स क्या होंगे?

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED प्रोमोशन डिस्प्ले मिल सकता है. साथ ही फोन में नया नया A20 Pro 2nm प्रोसेसर, iOS 27, बेहतर Apple Intelligence AI फीचर्स, ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप वेरिएबल अपर्चर कैमरा, बड़ी बैटरी और टाइटेनियम फ्रेम मिलने की उम्मीद है. इस बार कंपनी कैमरा और AI अनुभव को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने पर जोर दे सकती है.

ये भी पढ़ें- Jio का धमाकेदार Freedom ऑफर! 15 महीने तक 100Mbps इंटरनेट, 12 OTT ऐप्स फ्री, बस एक बार करना होगा रिचार्ज

---विज्ञापन---

iPhone 17 Pro से कितना अलग होगा?

अगर iPhone 17 Pro और iPhone 18 Pro की तुलना कर देखें तो सबसे बड़ा चेंज प्रोसेसर और कैमरे में देखने को मिल सकता है. iPhone 17 Pro में A10 Pro चिप होने की उम्मीद है, जबकि नए मॉडल में A20 Pro 2nm चिप मिल सकती है. इसके साथ ही ज्यादा एडवांस AI फीचर्स मिल सकते हैं, कैमरा प्रोसेसिंग बेहतर होगी और लंबा बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है. इतना ही नहीं इस बार फोन में वेपर चेंबर कूलिंग  मिलने की भी रिपोर्ट सामने आ रही है.

किन फीचर्स की सबसे ज्यादा चर्चा है?

  • A20 Pro प्रोसेसर
  • Variable Aperture कैमरा
  • छोटा Dynamic Island
  • ज्यादा पावरफुल Apple Intelligence 
  • बेहतर बैटरी
  • तेज Neural Engine 
  • वेपर चेंबर कूलिंग
  • बेहतर 5G और Satellite Connectivity
  • नए प्रीमियम कलर और AI आधारित कैमरा प्रोसेसिंग 

क्या कंफर्म है और क्या सिर्फ अफवाह?

कंपनी ने अभी नए iPhone 18 Pro को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की है. फिलहाल सिंतबर लॉन्च A20 Pro चिप, AI पर ज्यादा फोकस और कैमरा अपग्रेड जैसी बातें सही मानी जा सकती है. वहीं वेरिएबल अपरेचर कैमरा, अंडर डिस्प्ले फेस आईडी, छोटा डायनेमिक आइलैंड, नई बैटरी टेक्नोलॉजी और नए कलर ऑप्शन अभी केव रूमर्स माने जा रहे हैं. 

---विज्ञापन---

कीमत कितनी हो सकती है?

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.40 लाख रुपये से 1.50 के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1.55 लाख रुपये या उससे ज्याद हो सकती है.हालांकि असली कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगा.

अब अगर आपको तुरंत नया फोन नहीं खरीदना है, तो iPhone 18 Pro का इंतजार करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. लॉन्च के बाद ही इसके सभी फीचर्स और कीमत पूरी तरह साफ होंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- WhatsApp बदलने जा रहा अपना लुक! iPhone यूजर्स को जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बदल जाएगा चैट करने का अंदाज

First published on: Jul 27, 2026 09:16 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola