आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. अलार्म से दिन की शुरुआत हो या फिर रात को सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए दिन खत्म करना, हर काम में फोन की भूमिका बढ़ गई है. लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि कुछ महीनों बाद उनका फोन पहले जैसा तेज नहीं चलता. फोन हैंग होने लगता है, ऐप्स खुलने में समय लेते हैं और बैटरी भी तेजी से खत्म होने लगती है. कई बार इसकी वजह फोन नहीं, बल्कि हमारी अपनी कुछ गलत आदतें होती हैं. अगर समय रहते इन्हें नहीं बदला जाए तो नया स्मार्टफोन भी जल्दी स्लो पड़ सकता है.
स्टोरेज को हमेशा फुल रखना गलत
कई लोग फोन में फोटो, वीडियो, स्क्रीनशॉट और वॉट्सऐप फाइल्स इतनी ज्यादा जमा कर लेते हैं कि स्टोरेज लगभग पूरी भर जाती है. जब फोन में खाली जगह कम बचती है, तो प्रोसेसर और सिस्टम को ठीक से काम करने में दिक्कत होने लगती है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में कम से कम 15 से 20 प्रतिशत स्टोरेज खाली रहनी चाहिए. इसलिए समय-समय पर ट्रैश फोल्डर खाली करें, डुप्लीकेट फाइल्स हटाएं और अनावश्यक मीडिया डेटा डिलीट करते रहें.
बैकग्राउंड में चलते ऐप्स भी परेशानी
किसी ऐप से बाहर निकलने के बाद सिर्फ होम बटन दबा देना काफी नहीं होता. कई ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं और फोन की RAM व प्रोसेसर का इस्तेमाल करते रहते हैं. खासकर सोशल मीडिया, गेमिंग और नेविगेशन ऐप्स ज्यादा संसाधन खपत करते हैं. ऐसे में समय-समय पर Recent Apps सेक्शन में जाकर बेवजह खुले ऐप्स को पूरी तरह बंद करना जरूरी है.
कैशे डेटा को नजरअंदाज है गलती
हर ऐप और वेबसाइट इस्तेमाल के दौरान कुछ डेटा फोन में सेव करती है, जिसे कैशे कहा जाता है. इसका मकसद ऐप्स को जल्दी लोड करना होता है, लेकिन लंबे समय तक कैशे जमा होने पर यही डेटा फोन की स्पीड कम कर सकता है. इसलिए Settings में जाकर ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स का कैशे समय-समय पर क्लियर करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- फोन में छिपे हैं ये 5 लाइफ-सेविंग फीचर्स, मुसीबत में बचाएंगे आपकी जान, आज ही करें ऑन
महीनों तक फोन रीस्टार्ट न करना
बहुत से लोग अपने स्मार्टफोन को हफ्तों या महीनों तक रीस्टार्ट नहीं करते. लगातार इस्तेमाल की वजह से फोन में टेम्परेरी फाइल्स और छोटे-छोटे सिस्टम ग्लिच जमा होते रहते हैं, जो उसकी परफॉर्मेंस पर असर डाल सकते हैं. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि फोन को सप्ताह में कम से कम एक बार रीस्टार्ट जरूर करना चाहिए. इससे RAM रिफ्रेश होती है और सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है.
अनावश्यक ऐप्स भी कम कर देते हैं परफॉर्मेंस
नया फोन खरीदते ही कई लोग जरूरत से ज्यादा ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं. इनमें से कई ऐप्स बाद में इस्तेमाल भी नहीं होते, लेकिन स्टोरेज घेरते रहते हैं और बैकग्राउंड में संसाधन भी खर्च करते हैं. ऐसे ऐप्स को हटाने से न सिर्फ स्टोरेज खाली होती है, बल्कि फोन की स्पीड और बैटरी परफॉर्मेंस भी बेहतर हो सकती है.
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro Max पर बंपर ऑफर! लॉन्च प्राइस से इतना तक सस्ता मिल रहा फोन, यहां है डील
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
14 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
15 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
17 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
18 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
19 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
21 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines