आज स्मार्टफोन हमारी रोज की जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में अगर फोन की स्क्रीन टूट जाए तो सिर्फ इस्तेमाल में परेशानी नहीं होती बल्कि कई बार लोगों को नया फोन खरीदने तक की नौबत आ जाती है, डिस्प्लो टेक्नोलॉजी कंपनी कॉर्निंग की एक नई स्टडी में सामना आया है कि बड़ी संख्या में लोग सिर्फ स्क्रीन टूटने की वजह से उस ठीक करने की बजाये या तय समय से पहले ही नया फोन खरीद लेते हैं. रिपोर्ट में फोन की मजबूती और गोरिल्ला ग्लास को लेकर भी कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं.
53% लोगों ने समय से पहले खरीदा नया फोन
कॉर्निंग की स्टडी के मुताबिक, 53% लोगों ने माना कि उनके स्मार्टफोन की स्क्रीन या कवर ग्लास टूटने के कारण उन्हें तय समय से पहले नया फोन लेना पड़ा. इससे पता चलता है कि फोन की मजबूती अब लोगों के लिए पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है.
1,500 से ज्यादा लोगों पर हुआ सर्वे
इस स्टडी के लिए कॉनिंग ने भारत के अलग-अलग हिस्सो में 1500 से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स से बातचीत की. सर्वे में सामने आया कि स्क्रीन टूटने की समस्या लोगों को अतिरिक्त खर्च करने और नया फोन खरीदने के लिए लिए मजबूर कर रही है. यही वजह है कि अब ग्राहक मजबूत और टिकाऊ स्मार्टफोन को ज्यादा पसंद कर रहे है.
ये भी पढ़ें- Jio ने लॉन्च किया सिर्फ 55 रुपये का नया प्लान, मिलेंगे 1000+ लाइव टीवी चैनल, जानें किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा
पिछले एक साल में ज्यादातर लोगों का गिरा फोन
रिपोर्ट के मुताबिक, 87% लोगों का स्मार्टफोन पिछले एक साल में कम से कम एक बार जरूर गिरा है. वहीं 56 प्रतिशतन यूजर्स ने कहा कि उन्हें हमेशा इस बात की चिंता रही है कि अगर फोन हाथ गिर गया तो उसकी स्क्रीन टूट सकती है.
स्क्रीन टूटने पर बढ़ता है खर्च
रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि फोन गिरने के बाद हर 5 में से एक यूजर को अपने स्मार्टफोन की प्रोफेशनल रिपेयर या स्क्रीन बदलवाने की जरूरत पड़ी. वहीं कई लोगों को स्क्रीन ठीक करवाने में 2000 रुपये से ज्यादा खर्च आया है.
ये भी पढ़ें- बारिश में AC का कौन-सा मोड चलाना चाहिए? जानें किस Mode पर नहीं होगी चिपचिपाहट और नमी
फोन की मजबूती अब बन गई जरूरी जरूरत
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर एंड्रयू बेक के मुताबिक, आज फोन सिर्फ कॉलिंग के लिए नहीं रहे. लोग इसका यूज काम, पढ़ाई, बातचीत और मनोरंजन के लिए भी करते हैं. ऐसे में मजबूत फोन होना सिर्फ फीचर नहीं जरुरत बन गया है.
खरीदारी के समय लोग क्या देखते हैं?
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि स्मार्टफोन खरीदते समय लोग अब उसकी मजबूती को भी काफी महत्व दे रहे हैं.
- 61% लोगों- फोन की मजबूती
- 52% लोगों- बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन
- 48% लोगों- स्क्रैच रेजिस्टेंस
- 52% लोगों-आगे और पीछे दोनों तरफ मजबूत ग्लास
गोरिल्ला ग्लास वाले फोन को ज्यादा पसंद कर रहे लोग
रिपोर्ट के मुताबिक 66 प्रतिशत भारतीय ग्राहक कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के बारे में जानते हैं. वहीं 64 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अगर किसी स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास दिया गया होतो वे उसे खरीदने पर ज्यादा जोर देते हैं. इससे साफ है कि अब लोग सिर्फ कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी ही नहीं, बल्कि फोन की मजबूती को भी खरीदारी के दौरान अहम मान रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बिना स्क्रीन पर हाथ लगाए ऐसे चलाएं Instagram Reels, बस ऑन कर दें ये सेटिंग
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines