बारिश में AC का कौन-सा मोड चलाना चाहिए? जानें किस Mode पर नहीं होगी चिपचिपाहट और नमी

क्या आप भी मानसून सीजन में AC चलाते हैं और उसे कूल मोड पर चलाते हैं तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं. बारिश में AC को अलग मोड पर चलाना होता है ताकि कमरे की नमी चिपचिपाहट और सीलन की बदबू को कम किया जा सके. जानते हैं कौन-सा है वो मोड?

Ac Dry Mode
1 / 7

मानसून में तापमान कम हो जाता है लेकिन हवा में नमी बढ़ जाती है . इसकी वजह से घर के अंदर चिपचिपाहट सीलन की बदबू महसूस होने लगती है. ऐसे में कोई लोग इससे राहत के लिए AC को Cool Mode पर चला देते हैं. इससे ये कमरा ठंडा तो कर देता है पर लेकिन नमी और उमस की समस्या ठीक हीं कर पाता.

विज्ञापन

मानसून में कौनसा मोड बेहतर?

मानसून में कौनसा मोड बेहतर?2 / 7

बारिश में AC का ड्राय मोड (Dry Mode) सबसे सही और उपयोगी माना जाता है. इस मौसम में परेशानी ज्यादा गर्मी से नहीं बल्की उमस और चिपचिपाहट से होती है.ऐसे में ड्राय मोड कमरे की एक्स्ट्रा नमी को कम कर देता है जिससे चिपचिपाहट नहीं होती है.

विज्ञापन

लगातार बारिश में Dry Mode बेस्ट विकल्प

लगातार बारिश में Dry Mode बेस्ट विकल्प3 / 7

अगर बाहर लगातार बारिश हो रही है या घर के अंदर सीलन महसूस हो रही है तो ड्राय मोड मददगार साबित हो सकता है. ये कमरे का वातावरण बेहतर बनाता है और बिना ज्यादा ठंडक पैदा किए नमी को कंट्रोल करता है.

ज्यादा ठंड नहीं, फिर भी मिलेगा आराम

ज्यादा ठंड नहीं, फिर भी मिलेगा आराम4 / 7

कूल मोड की कंपेरिजन में ड्राय मोड कमरे में ज्यादा ठंडा नहीं करता इसलिए अगर AC को ज्यादा टाइम तक चलाना हो और कमरे में बेलेस्ड टेंपरेचर रखना हो ये मोड सबसे बेस्ट है.

विज्ञापन

Dry Mode से बिजली की भी होती है बचत

Dry Mode से बिजली की भी होती है बचत5 / 7

Dry Mode में AC का कंप्रेसर लगातार नहीं चलता. ये केवल जरुरत पड़ने पर ही सक्रिय होता है. इसी वजह से बिजली की खपत भी कम होती है बिजली का बिल नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.

कब चुनें Dry Mode और कब Cool Mode?

कब चुनें Dry Mode और कब Cool Mode?6 / 7

अगर बाहर बारिश हो रही है मौसम ठंडा है लेकिन उमस ज्यादा है, तो ड्राय मोड सबसे अच्छा विकल्प रहेगा. वहीं जब बाहर तेज गर्मी हो और टेंपरेचर काफी ज्यादा हो, तब कूल मोड का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि उसका मुख्य काम कमरे को जल्दी ठंडा करन होता है.

विज्ञापन

मानसून में सही AC मोड चुनना जरूरी

मानसून में सही AC मोड चुनना जरूरी7 / 7

बारिश के मौसम में सिर्फ कमरे को ठंडा करना ही काफी नहीं होता बल्कि हवा में फैली अतिरिक्त नमी को कम करना भी जरूरी है ऐसे में सही समय पर ड्राय मोड और कूल मोड का इस्तेमाल करने से घर ज्यादा आरामदायक रहता है, सीलन और उमस कम होती है और बिजली की भी बचत होती है. (Images Credit-Magnific)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन