Smartphone Protect from Water Damage: आज की इस कनेक्टेड दुनिया में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। फोन से हम इतने ज्यादा जुड़ गए हैं कि छोटा एक्सीडेंट होने पर तो सबसे पहले ये चेक करते हैं कि कहीं फोन को कोई डैमेज तो नहीं हुआ उसके बाद अपनी तरफ देखते हैं। वहीं बरसात के मौसम में भी खुद को बाद में देखते हैं पहले फोन को पानी से बचाने के जुगाड़ में लग जाते हैं क्योंकि पानी के कांटेक्ट में आने कि वजह से कई बार हमारे फोन डैमेज हो जाते हैं। हालांकि, कुछ टिप्स को फॉलो करके आप अपने डिवाइस को सिक्योर रख सकते हैं। आइए जानते हैं वाटर डैमेज से फोन को कैसे बचाएं…
वाटरप्रूफ फोन केस का उपयोग करें
अपने डिवाइस को बारिश के पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ फोन केस में इन्वेस्ट करना बेस्ट है। ये केस खास तौर पर आपके फोन को नमी से सील करने और एक्सीडेंटल स्प्लैशेस या बारिश के कांटेक्ट से बचाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हमेशा हाई क्वालिटी वाले वॉटरप्रूफ केस ही खरीदें और खरीदने से पहले उसका एक क्विक Review जरूर देख लें।
ये भी पढ़ें : इस बार आ रहे हैं 4 नहीं बल्कि पांच नए iPhone
जिपलॉक बैग करें यूज
अगर आपके पास वाटरप्रूफ केस नहीं है, तो आप एक जिपलॉक बैग का यूज भी कर सकते हैं। अपने फोन को बारिश की बूंदों से बचाने के लिए एक सील्ड जिपलॉक बैग के अंदर रखें। हालांकि यह वाटरप्रूफ केस के जितना तो सिक्योर नहीं है, लेकिन फिर भी यह पानी से होने वाले डैमेज को काफी हद तक कम कर देता है।
बारिश में न करें यूज
जब भी संभव हो, भारी बारिश में अपने फोन का यूज करने से बचें। बारिश की बूंदों के संपर्क में आने से डिवाइस के सेंसिटिव कंपोनेंट्स में पानी जाने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको भारी बारिश के दौरान अपने फोन का यूज करना पड़ता है, तो इसे एक छाते के नीचे या इसे सूखा रखने के लिए शेल्टर ढूंढें।
वाटरप्रूफ पाउच या बैग
बारिश के मौसम में अपने साथ हमेशा एक वाटरप्रूफ पाउच या बैग रखें। जो खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को वाटर डैमेज से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये पाउच आपके फोन को वाटर डैमेज से बचाने के लिए एक एक्स्ट्रा लेयर ऑफर करता है। इसमें आपको सील्ड क्लोजर की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपने फोन को सुरक्षित कहीं भी ले जा सकते हैं और उसे सूखा रख सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines