---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

OnePlus-Samsung से Realme तक महंगे हुए फोन, 7 हजार रुपये तक बढ़ी कीमत, कहीं इनमें आपका पसंदीदा मॉडल तो नहीं?

स्मार्टफोन खरीदने वालों को एक बार फिर झटका लगा है. Samsung, OnePlus, Vivo, Poco, Oppo और Realme ने कई फोन की कीमतें बढ़ा दी हैं. यहां दी गई डिटेल मे जानें किस फोन की कितनी बढ़ी कीमत.

---विज्ञापन---

भारत में स्मार्टफोन लगातार महंगे हो रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर कीमतें बढ़ने का झटका ग्राहकों को लगा है. पिछले कुछ दिनों में OnePlus, Vivo, Poco, Oppo और Realme ने अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन महंगे कर दिए हैं. खास बात यह है कि कुछ मॉडल महज दो दिनों के अंदर ही महंगे हुए हैं.अलग-अलग फोन और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में 1000 से 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. कंपनियों के मुताबिक, मेमोरी, चिपसेट और स्टोरेज कंपोनेंट की बढ़ती लागत इसकी बड़ी वजह है.

OnePlus के कई मॉडल महंगे

 वनप्लस ने अपने फोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Nord CE 6 Lite के 8GB+256GB मॉडल में हुई है. इसकी कीमत 30,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो गई है.

---विज्ञापन---
मॉडलरैम/स्टोरेजपुरानी कीमतनई कीमत
Nord CE 6 Lite6GB+128GB25,999 रुपये28,999 रुपये
Nord CE 6 Lite8GB+256GB30,999 रुपये34,999 रुपये
Nord 68GB+256GB44,999 रुपये46,999 रुपये
Nord 612GB+256GB50,999 रुपये52,999 रुपये
N6x4GB+64GB18,999 रुपये20,999 रुपये

Vivo Y Series भी हुई महंगी

Vivo ने भी अपने Y सीरीज की कीमतों में इजाफा किया है. यहां देखें बढ़ी हुई कीमतों की डिटेल्स.

मॉडलरैम/स्टोरेजपुरानी कीमतनई कीमत
Vivo Y51 Pro 5G8GB+256GB33,999 रुपये37,999 रुपये
Vivo Y31 5G6GB+256GB28,999 रुपये31,999 रुपये
Vivo Y214GB+128GB20,999 रुपये22,499 रुपये
Vivo Y114GB+128GB18,999 रुपये20,999 रुपये
Vivo Y19s4GB+64GB10,999 रुपये14,999 रुपये

Poco के फोन पर सबसे बड़ा असर

Poco के फोन की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के X8 Pro के दोनों वेरिएंट 7,000 रुपये महंगे हुए हैं, जबकि X8 Pro Max की कीमत 6,000 रुपये बढ़ी है.

---विज्ञापन---
मॉडलरैम/स्टोरेजपुरानी कीमतनई कीमत
Poco X8 Pro8GB+256GB32,999 रुपये39,999 रुपये
Poco X8 Pro12GB+256GB35,999 रुपये42,999 रुपये
X8 Pro Max12GB+256GB42,999 रुपये48,999 रुपये
X8 Pro Max12GB+512GB46,999 रुपये52,999 रुपये

ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट, Apple ने जारी किया iOS 26.6.1, जानें क्या बदला

Oppo और Realme ने भी बढ़ाए दाम

बाकी कंपनियों की तरह ओपो और रियलमी ने भई आपने कुछ मॉडल्स की कीमत में इजाफा किया है. जैसे Oppo K13 Turbo Pro के 8GB+256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है. वहीं Realme ने भी 18 अगस्त से कई फोन महंगे किए हैं.

---विज्ञापन---
मॉडलवेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमत
Realme 16 Pro+8GB+128GB49,999 रुपये53,999 रुपये
Realme 16 Pro+12GB+256GB55,999 रुपये58,999 रुपये
Realme 16 Pro8GB+128GB40,999 रुपये44,999 रुपये

Samsung ने भी बढ़ाई कीमतें 

सैमसंग ने भी अपने कुछ मॉडल की कीमतें बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy M17 5G की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं Galaxy F17 5G की भी कीमतें बढ़ीं हैं. हालांकि, इन नई कीमतों की Samsung ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जानकारी टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के हवाले से सामने आई है.

स्मार्टफोनरैम/स्टोरेजपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Samsung Galaxy M17 5G4GB+128GB16,999 रुपये17,999 रुपये1,000 रुपये
Samsung Galaxy M17 5G6GB+128GB17,999 रुपये19,999 रुपये2,000 रुपये
Samsung Galaxy M17 5G8GB+128GB18,999 रुपये21,999 रुपये3,000 रुपये
Samsung Galaxy F17 5G4GB+128GB17,999 रुपये17,999 रुपये
Samsung Galaxy F17 5G6GB+128GB18,999 रुपये19,999 रुपये1,000 रुपये
Samsung Galaxy F17 5G8GB+128GB20,999 रुपये22,999 रुपये2,000 रुपये

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

कंपनियों के मुताबिक DRAM और NAND चिप्स की बढ़ती कीमत और इनकी कमी से उत्पादन लागत बढ़ी है. इसके अलावा चिपसेट और दूसरे कंपोनेंट महंगे होने का असर भी फोन की कीमत पर पड़ा है. अगर नया फोन खरीदने का प्लान है, तो कीमतें और बढ़ने से पहले खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है.

---विज्ञापन---

नोट- अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर पर कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Jio Plan: 200 दिन तक 5G और Gemini Pro फ्री! Jio का ये प्लान है पैसा वसूल

---विज्ञापन---

First published on: Aug 19, 2026 11:11 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola