Jio Plan: 200 दिन तक 5G और Gemini Pro फ्री! Jio का ये प्लान है पैसा वसूल

बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा चाहिए तो JIO का ये प्लान आपके काम का है. 200 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान यूजर्स को कई फायदे देता है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

jio (9)
1 / 7

अगर बार-बार रिचार्ज कराने से परेशानी होती है तो जियो का ये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए काम का हो सकता है. इसमें 200 दिनों की वैलिडिटी केसाथ रोज 2.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है.

विज्ञापन

200 दिन में मिलेगा 500GB डेटा

200 दिन में मिलेगा 500GB डेटा2 / 7

इस प्लान की वैलिडिटी 200 दिनों की है और हर दिन 2.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 500GB डेटा मिलता है. रोज की तय डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है.

विज्ञापन

अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा

अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा3 / 7

2025 रुपये वाले जियो रिचार्ज में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही रोज 100 एसएमएस भी भेजे जा सकते हैं. वहीं एलिजिबल यूजर्स को प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी मिलेगा.

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन4 / 7

इस रिचार्ज के साथ जियो यूजर्स को JioHotstar का Mobile Plus Hollywood सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. यानी रिचार्ज के साथ ओटीटी कंटेंट देखने का फायदा भी शामिल है. ऐसे यूजर्स के लिए यह प्लान खास हो सकता है जो मोबाइल डेटा के साथ एंटरटेनमेंट बेनिफिट भी चाहते हैं.

विज्ञापन

JioAICloud में 50GB स्टोरेज

 JioAICloud में 50GB स्टोरेज5 / 7

प्लान में JioAICloud का भी फायदा दिया जा रहा है. यूजर्स को 50 जीबी का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है, जिसका इस्तेमाल फोटो, वीडियो और दूसरी फाइल्स स्टोर करने के लिए किया जा सकता है. इस तरह एक ही रिचार्ज में डेटा और क्लाउड स्टोरेज दोनों मिलते हैं.

18 महीने का Google Gemini Pro फ्री

18 महीने का Google Gemini Pro फ्री6 / 7

एलिजिबल ग्राहकों को इस प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है. इसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है. इसके साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana समेत दूसरे AI फीचर्स का भी फायदा मिलता है.

विज्ञापन

एक रिचार्ज में कई फायदे

एक रिचार्ज में कई फायदे7 / 7

जियो के 2025 रुपये वाले प्लान में लंबी 200 दिन की वैलिडिटी के साथ 500 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5 जी शामिल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन