Smartphone Price Hike India 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट को सीधा प्रभावित कर सकती है. भारत में कई बड़ी कंपनियों ने अपने फोन की कीमतें बढ़ा दी हैं और इसकी वजह है ग्लोबल मेमोरी क्राइसिस. यानी अब वही फोन खरीदने के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

मेमोरी क्राइसिस ने बढ़ाई मुश्किलें

ग्लोबल मार्केट में RAM और स्टोरेज चिप्स की कीमतों में तेज उछाल आया है. इसी वजह से स्मार्टफोन बनाने की लागत बढ़ गई है और कंपनियां मजबूरी में अपने प्रोडक्ट्स महंगे कर रही हैं. पहले इसका असर सिर्फ महंगे फोन पर दिख रहा था, लेकिन अब बजट सेगमेंट भी इससे बच नहीं पाया है.

---विज्ञापन---

Realme के फोन सबसे ज्यादा महंगे

Realme के स्मार्टफोन्स पर इस प्राइस हाइक का सबसे ज्यादा असर पड़ा है. कंपनी ने 10,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक के कई मॉडल्स की कीमत बढ़ाई है. ज्यादातर फोन पर 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कुछ प्रीमियम मॉडल्स 3,000 रुपये तक महंगे हुए हैं.

---विज्ञापन---

Realme फोन प्राइज लिस्ट

मॉडलवेरियंटबढ़ी कीमत (रुपये)नई कीमत (रुपये)
realme C71 4G4GB + 64GB1,00010,999
realme P4 Lite 5G4GB + 64GB50013,499
realme C83 5G4GB + 64GB1,00014,499
realme P4 Lite 5G4GB + 128GB50014,499
realme C83 5G4GB + 128GB1,50016,499
realme P4 Lite 5G6GB + 128GB50016,499
realme C83 5G6GB + 128GB1,00018,499
realme C85 5G4GB + 128GB1,00019,999
realme C85 5G6GB + 128GB1,00021,999
realme 15x 5G6GB + 128GB1,00022,999
realme 15x 5G8GB + 128GB1,00024,999
realme 15T 5G8GB + 128GB1,00026,999
realme 15x 5G8GB + 256GB1,00026,999
realme P3 Ultra 5G8GB + 256GB3,00028,999
realme P4 Pro 5G8GB + 128GB1,00028,999
realme 15T 5G8GB + 256GB1,00028,999
realme 15 5G8GB + 128GB1,00029,999
realme P4 Pro 5G8GB + 256GB1,00030,999
realme 15T 5G12GB + 256GB1,00030,999
realme P3 Ultra 5G12GB + 256GB2,00031,999
realme 15 5G8GB + 256GB1,00031,999
realme 15 5G12GB + 256GB1,00033,999
realme 16 Pro 5G8GB + 128GB1,00035,999
realme 16 Pro 5G8GB + 256GB1,00037,999
realme 16 Pro 5G12GB + 256GB1,00040,999

OnePlus ने सीमित बढ़ोतरी की

OnePlus ने फिलहाल सिर्फ OnePlus 15R मॉडल की कीमत बढ़ाई है. इसके 12GB RAM वेरिएंट पर करीब 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि आगे चलकर कंपनी दूसरे मॉडल्स पर भी कीमत बढ़ा सकती है.

OnePlus फोन प्राइज लिस्ट

मॉडलवेरियंटबढ़ी कीमत (रुपये)नई कीमत (रुपये)
OnePlus 15R12GB + 256GB2,50050,499
OnePlus 15R12GB + 512GB2,50055,499

Xiaomi और Redmi पर भी असर साफ

Xiaomi की Redmi सीरीज भी इस प्राइस हाइक से अछूती नहीं रही. Redmi 15 और Redmi Note 15 सीरीज के फोन 1,500 से 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. खासकर ज्यादा RAM और स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है.

Xiaomi / Redmi फोन प्राइज लिस्ट

मॉडलवेरियंटबढ़ी कीमत (रुपये)नई कीमत (रुपये)
Redmi 15C 5G4GB + 128GB1,50015,499
Redmi 15C 5G6GB + 128GB2,00017,499
Redmi 15C 5G8GB + 128GB2,50019,499
Redmi 15 5G6GB + 128GB2,00018,499
Redmi 15 5G8GB + 128GB2,50020,499
Redmi 15 5G8GB + 256GB3,00022,499
Redmi Note 15 5G8GB + 128GB2,00024,999
Redmi Note 15 5G8GB + 256GB3,00027,999

एंट्री लेवल फोन भी हुए महंगे

AI+ ब्रांड के एंट्री लेवल स्मार्टफोन भी अब सस्ते नहीं रहे. इनकी कीमतों में 500 से 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे बजट यूजर्स पर भी असर पड़ा है.

AI+ फोन प्राइज लिस्ट

मॉडलवेरियंटबढ़ी कीमत (रुपये)नई कीमत (रुपये)
Ai+ Pulse4GB + 64GB5007,999
Ai+ Pulse6GB + 128GB5008,999
Ai+ Nova 5G6GB + 128GB1,00010,999
Ai+ Nova 5G8GB + 128GB1,00011,999

जिस तरह से मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ रही हैं, उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन और महंगे हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है, क्योंकि आगे कीमतें और बढ़ने की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- लॉन्च से पहले खुल गए OnePlus Nord 6 के राज! जानिए क्या है खास और कितनी हो सकती है कीमत