Smartphone Photo Hacking: पिछले कई सालों से तरह-तरह के फ्रॉड और स्कैम के मामले आपने भी सुने व देखे होंगे। इससे भी सरल भाषा में कहें तो डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों के अधिक एक्टिव होने के साथ ही साइबर क्राइम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार समेत साइबर पुलिस भी लोगों को हैकर्स से लेकर फोन का सही तरह से इस्तेमाल करने के लिए निर्देश जारी करती रहती है।
ऐसे में लोगों से अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी जाती है, तो कई बार किसी भी लिंक पर क्लिक करने की मनाही की जाती है। हालांकि, तब क्या किया जाए जब तस्वीर ओपन होने पर ही हम हैकर्स के शिकार बन जाए? जी हां, आप तस्वीर पर क्लिक करके भी स्कैमर्स के जाल में फंस सकते हैं। हाल ही में एक नए स्कैम का पता चला है जिसके जरिए फोटो पर क्लिक करने पर लोगों के बैंक खाते खाली हो रहे हैं।
क्या है Smartphone Photo Hack?
आपने लिंक पर क्लिक करने पर स्कैम होने वाले कई मामलों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको जिस स्कैम के बारे में बताने जा रहे हैं वो फोटो क्लिक स्कैम (Photo Click Scam) है। इस स्कैम के तहत व्हाट्सएप (WhatsApp) पर हैकर द्वारा GIF Image भेजी जाती है जिस पर क्लिक करने पर यूजर फिशिंग स्कैम का शिकार बन सकता सकता है। इस फिशिंग स्कैम का नाम GIFShell है।
GIFShell Attack
GIFShell स्कैम के जरिए आपका फोन हैक किया जा सकता है। इसे लेकर 2 साल पहले WhatsApp पर वल्नरेबिलिटी भी मिली थी, जो हैकर्स के लिए GIF का यूज करके फोन को हैक करने में मददगार था। हालांकि, इस वल्नरेबिलिटी को ऐप ने सही कर लिया था, लेकिन फिर भी ऐसे मामले देखे गए जब यूजर्स हैकर्स का शिकार बन रहे थे।
वीडियो के माध्यम से आप WhatsApp Scam के बारे में अधिक जानकारी जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कहीं फोन तो नहीं हो गया Hack? ऐसे जानिए
किन गलतियों से हो रहा है GIFShell Attack?
WhatsApp ने वल्नरेबिलिटी को सही तो कर लिया है लेकिन कुछ गलतियों के कारण यूजर्स जीआईएफशेल के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, WhatsApp की Setting में जाकर आपको ऑटो इमेज-वीडियो डाउनलोड के ऑप्शन को ऑफ करना जिससे आपके फोन में सिर्फ वो ही इमेज डाउनलोड हो सकती हैं जिन्हें आप करना चाहते हैं। ऐसे में आप अनजान नंबर से आईं तस्वीरों को भी ओपन करने से बच सकेंगे।
अपने फोन को इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। अगर आप लापरवाही करेंगे तो आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है। अगर आपके साथ साइबर क्राइम हो जाए तो तुरंत साइबर पुलिस को संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के नए Scam से बैंक अकाउंट को खतरा!
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines