Smartphone Laptop Eye Comfort Mode: आज के समय में स्मार्टफोन और लैपटॉप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन क्लास हो या फिर एंटरटेनमेंट, हर काम अब स्क्रीन के जरिए ही हो रहा है. लेकिन लगातार घंटों तक स्क्रीन देखने की वजह से आंखों पर इसका बुरा असर पड़ने लगा है. कई लोगों को आंखों में जलन, दर्द, भारीपन, धुंधला दिखना और सिरदर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं. अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो फोन और लैपटॉप की एक छोटी सी सेटिंग आपकी आंखों को काफी राहत दे सकती है.
लगातार स्क्रीन देखने से बढ़ रही परेशानी
लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करने से आंखों पर दबाव बढ़ जाता है. इसे मेडिकल भाषा में डिजिटल आई स्ट्रेन या कंप्यूटर विजन सिंड्रोम कहा जाता है. लगातार स्क्रीन की तेज रोशनी देखने से आंखें जल्दी थक जाती हैं और धीरे-धीरे समस्या बढ़ने लगती है.
ब्लू लाइट आंखों के लिए क्यों है खतरनाक?
स्मार्टफोन और लैपटॉप की स्क्रीन से ब्लू लाइट यानी नीली रोशनी निकलती है. यह रोशनी आंखों के रेटिना पर सीधा असर डालती है. ज्यादा समय तक इसके संपर्क में रहने से आंखों में जलन, पानी आना और सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स ब्लू लाइट फिल्टर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.
ब्लू लाइट फिल्टर ऑन करने से क्या होगा फायदा?
अगर आप फोन या लैपटॉप में ब्लू लाइट फिल्टर ऑन कर देते हैं तो स्क्रीन की रोशनी हल्की वॉर्म हो जाती है. स्क्रीन पर थोड़ा पीला टोन दिखाई देता है, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ता है. खास बात यह है कि यह फीचर लगभग सभी स्मार्टफोन और लैपटॉप में पहले से मौजूद होता है, बस इसे एक्टिवेट करने की जरूरत होती है.
यहां समझें कैसे करें ऑन
Samsung यूजर्स ऐसे ऑन करें फीचर
अगर आपके पास Samsung का स्मार्टफोन है तो सेटिंग में जाकर Eye Comfort Shield फीचर को ऑन कर सकते हैं. यह फीचर ब्लू लाइट को कम करके आंखों को आराम देने का काम करता है.
Google Pixel में ऐसे करें इस्तेमाल
Google Pixel स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सेटिंग में Night Light फीचर मिलता है. इसे ऑन करने के बाद स्क्रीन की रोशनी आंखों के लिए ज्यादा आरामदायक हो जाती है.
iPhone यूजर्स के लिए ये है तरीका
Apple iPhone यूजर्स Control Center में जाकर Night Shift मोड ऑन कर सकते हैं. इसके अलावा Display Settings में भी Night Shift का ऑप्शन मिलता है, जहां से इसे आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है.
लैपटॉप यूजर्स भी जरूर करें ये सेटिंग
अगर आपका ज्यादातर समय लैपटॉप पर बीतता है तो आपको भी यह फीचर जरूर ऑन कर लेना चाहिए. Windows और MacBook दोनों में ब्लू लाइट फिल्टर का ऑप्शन मिलता है. आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से शेड्यूल भी कर सकते हैं ताकि रात के समय यह अपने आप एक्टिव हो जाए.
सिर्फ सेटिंग ऑन करना ही काफी नहीं है. बीच-बीच में स्क्रीन से ब्रेक लेना, आंखों को आराम देना और सही रोशनी में काम करना भी जरूरी है. इससे आंखों पर पड़ने वाला दबाव काफी हद तक कम किया जा सकता है.
ये भी पढे़ं- लाइट जाने पर भी मिलेगा लंबा बैकअप, जानें इन्वर्टर बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines