Smartphone Internet Boost Tips: 5G होने पर भी नहीं आ रही अच्छी इंटरनेट स्पीड, जानिए तरीका
Edited By Simran Singh

प्रतीकात्मक फोटो।
Edited By Simran Singh

प्रतीकात्मक फोटो।
Smartphone Internet Boost Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारे लिए जितना जरूरी हो गया है, उतना ही एक अच्छा नेटवर्क और एक अच्छी इंटरनेट स्पीड जरूरी हो गई है। वैसे तो कुछ लोगों के फोन पर 5जी इंटरनेट की शुरुआत हो गई है, लेकिन फिर उन्हें एक अच्छी स्पीड की इंटरनेट सर्विस (Smartphone Internet Boost) नहीं मिल रही है। अगर आप उनमें से एक हैं जिनके फोन पर इंटरनेट की स्पीड अच्छी नहीं आ रही है तो आइए इसके लिए कुछ टिप्स बताते हैं।
फोन में अच्छी इंटरनेट स्पीड ना आने का कारण कई बार बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स होते हैं। आपकी बिना जानकारी के ये एप्स बैकग्राउंड में डाटा की खपत कर रहे होते है जिस वजह से इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है। इसलिए सभी फालतू ऐप्स को बंद कर दें।
अगर आपके स्मार्टफोन ऐसी फाइलें हैं जो आपके काम की नहीं है तो तुरंत डिलीट कर दें। ऐसे में फोन का स्टोरेज तो कम होगा ही, साथ ही इंटरनेट स्पीड पर भी कम लोड पड़ेगा। ऐसे में फोन में इंटरनेट स्पीड भी तेज होगी।
स्मार्टफोन में 3-4 फाइल्स को कभी भी एक साथ डाउनलोड ना करें। एक साथ डाउनलोडिंग पर वेब सर्फिंग होगी और कोई भी फाइल डाउनलोड नहीं हो सकेगी।
अगर आपके फोन में 5G नेटवर्क सर्विस चालू है लेकिन फिर भी आपको एक अच्छी एंटरनेट स्पीड नहीं मिल रही है तो इसके लिए आपको सेटिंग में कुछ बदलाव करना होगा। हो सकता है कि आपकी सिम 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ होगी, लेकिन सेटिंग में आपने 5G नेटवर्क सिलेक्ट नहीं किया होगा। सेटिंग में जाकर 4G नेटवर्क से 5G नेटवर्क पर चेंज करें। इसे सिलेक्ट करने के बाद आपको 5जी स्पीड हासिल हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: