Smartphone Heavy Gaming Tips: अब नहीं आएगी गेम खेलते वक्त हैंग या हीटिंग की समस्या! बस अपनाएं ये टिप्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartphone Heavy Gaming Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग फोन में गेम खेलना पसंद करते हैं। अपना टाइमपास करने के लिए इसे एक अच्छा जरिया मानते हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स फोन में गेम खेलने की लत भी लगा बैठते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें गेम खेलना पसंद है और फोन में हैंग होने जैसी समस्या आ गई है तो इसके लिए आप कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। इस टिप्स (Smartphone Gaming Tips) को अपानाने के बाद आपका फोन हैंग नहीं होगा और हीटिंग की समस्या भी नहीं होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
फोन के साथ आने वाले ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें। अगर फोन का चार्जर खराब हो गया है तो इसके लिए कोई भी चार्जर यूज ना करें। फोन चार्जिंग के लिए ओरिजिनल चार्जर का यूज करना हैंग या हीटिंग की समस्या उत्पन्न होने नहीं देता है।
स्मार्टफोन के हैंग या हीटिंग होने की समस्या गैर जरूरी डेटा का होना भी है। अपने फोन को समय-समय पर क्लियर करते रहें। वरना गेम खेलने के दौरान अधिक डेटा होने के कारण समस्याएं आएगी। क्योंकि, इसका असर सबसे ज्यादा फोन के प्रोसेसर पर पड़ता है जिससे हैंग और हीटिंग की समस्या उत्पन्न होती है।
फोन का लगातार इस्तेमाल करना भी सही नहीं रहता है। इसलिए फोन को समय-समय पर ब्रेक जरूर देना चाहिए। ऐसा अगर नहीं करेंगे तो हीटिंग या हैंग की समस्या हो सकती है। फोन का इस्तेमाल आधे घंटे तक लगातार करना भी सही नहीं माना जाता है।
स्मार्टफोन के बैक में हैवी प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल ना करें। अगर ऐसा करते हैं तो फोन में हीटींग और हैंग की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए फोन पर कवर ना लगाएं, अगर लगाना चाहते हैं तो हल्के कवर का यूज करें।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: