हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्मार्टफोन गर्म होने पर आप भी तो नहीं करते ये गलती? वरना बैटरी से लेकर मदरबोर्ड तक हो सकता है भारी नुकसान

क्या आपका फोन बार-बार गर्म हो जाता है, तो ऐसे में आपको एक बड़ी गलती करने से बचना चाहिए, वरना आपका डिस्प्ले, बैटरी और मददबोर्ड खराब हो सकता है.

विज्ञापन
स्मार्टफोन गर्म होने पर आप भी तो नहीं करते ये गलती?

अगर आपका स्मार्टफोन इस्तेमाल करते-करते गर्म हो जता है और आप उसे जल्दी ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, तो ये आदत आपको महंगी पड़ सकती है. कई लोगों को लगता है कि ठंड़ी जगह पर रखने से फोन तुरंत सामन्य हो जाएगा, लेकिन ऐसा करना डिवाइस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इससे फोन के अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं.

फोन को फ्रिज में रखना है खतरनाक?

जब गर्म फोन को अचानक बहुत ठंडे माहौल में रखा जाता है तो उसके अंदर का तापमान तेजी से बदल जाता है. इस वह से फोन के भीतर नमी बनने लगती है. ये नमी मदरबेर्ड, बैटरी और दूसरे पार्ट्स तक पहुंच सकती है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.

बैटरी पर पड़ सकता है बुरा असर

आज ज्यादातर स्मार्टफोन में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है. ये बैटरी बहुत ज्यादा गर्मी और बहुत ज्यादा ठंड दोनों ही स्थितियों में प्रभावित होती है. अगर गर्म बैटरी को अचानकर बेहद ठंडे तापमान में रखा जाए तो उसकी पावर कम हो सकती है. बार-बार ऐसा करने से बैटरी की लाइफ घट सकती है.

विज्ञापन

फोन के अंदर जमा हो सकती है नमी

फ्रिज के अंदर मौजूद नमी फोन को चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर, कैमरा और दूसरे खुले हिस्सों तक पहुंच सकती है. फोन को बाहर निकालने के बाद भी नमी तुरंत खत्म नहीं होती ऐसे में अगर फोन को तत्काल चार्ज किया जाओ या इस्तेमाल किया जाए तो उसके सर्किट को नुकसान पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें-YouTube चैनल शुरू करना है? कमाई के लिए कितने सब्सक्राइबर और Watch Hours चाहिए, जानिए

विज्ञापन

डिस्प्ले और कैमरा भी हो सकते हैं प्रभावित

अचानक टेपरेटर बदलने से फोन की स्क्रीन कैमरा लेंस और अंदर लगे चिप्स पर दबाव पड़ता है. इसकी वजह से डिस्प्ले की क्वालिटी खराब हो सकती है या कैमरे में धुंध जैसी परेशानी आ सकती है. अगर बार-बार ऐसा किया जाए तो फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ सकता है.

फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो क्या करें?

अगर आपक फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो गया है तो उसे सुरक्षित तरीके से ठंडा करने की कोशिश करें. सबसे पहले कुछ देर के लिए फोन का इस्तेमाल बंद कर दें. अगर हैवी ऐप्स या गेम्स चल रहें हैं तो उन्हें बंद कर दें. फोन की किसी हवादार जगह पर रखें. अगर चार्जिंग के दौरान फोन गर्म हो रहा है, तो चार्जर निकाल दें और कुछ देर उसे आराम करने दें. फोन का कवर हटाने से भी गर्मी जल्दी बाहर निकलने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा एसी वाले कमरे या पंखे की सामान्य हवा में फोन को कुछ देर रखना भी सही तरीका है.

विज्ञापन

ये गलतियां बिल्कुल न करें

फोन को ठंडा करने के लिए कभी भी उसे फ्रिज, फ्रीजर या बर्फ के ऊपर नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा बहुत तेज ठंडी हवा भी लगातर फोन पर नहीं डालनी चाहिए. वहीं फोन गर्म है तो उसे तुरंत चार्जिंग पर लगाना भी ठीक नहीं है. यदि आपका स्मार्टफोन बिना किसी खास वजह के बार-बार गर्म हो रहा है, तो यह बैटरी या हार्डवेयर से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है.

आखिर फोन बार-बार गर्म क्यों होता है?

स्मार्टफोन के ज्यादा गर्म होने के कई कारण हो सकते हैं. लंबे समय तक गेम खेलना, 4K वीडियो रिकॉर्ड करना, एक साथ कई ऐप्स चलाना, कमजोर नेटवर्क में लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करना, फास्ट चार्जिंग या पुरानी बैटरी इसकी वजह हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Airtel ने चुपके से बंद किया सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान! अब रिचार्ज के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola