Airtel ने चुपके से बंद किया सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान! अब रिचार्ज के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
Airtel ने चुपचाप अपने सबसे सस्ते अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान को बंद करना शुरू कर दिया है. अगर आप भी ये वाला प्लान इस्तेमाल करते थे तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

एयरटेल ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सर्किल में अपने 299 रुपये वाले सबसे किफायती अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान को हटाना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर टिप्स्टर संजू चौधरी ने दावा किया है.
अब ग्राहकों को खर्च करने होंगे 50 रुपये ज्यादा
2 / 7299 रुपये वाला प्लान हटने के बाद 349 रुपये का रिचार्ज एयरटेल का सबसे सस्ता अनिलिमेट प्रीपेड ऑप्शन बन गया है. यानी अब अनिलिमिटेड प्लान लेने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले 50 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं. (Image credit-@saaaanjjjuuu/X)
299 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है?
3 / 7299 रुपये के प्लान की वेलिडिटी 28 दिन होती थी. इसमें अनलिमिटेड लोकर और एसटीडी कॉलिंग, हर दिन 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा और रोज 100 एसएमएस दिए जाते थे. इसके अलावा यूजर्स को फ्री हेलो ट्यून और Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन भी मिलता था.
349 रुपये वाले प्लान के फायदे
4 / 7अब 349 रुपये वाला सबसे सस्ता अनलिमिटेड ऑप्शन माना जा रहा है. इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग मिलते हैं. साथ ही 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन, Airtel Hello Tunes और 12 महीने का Adobe Express Premium भी दिया जाता है.
399 रुपये वाले प्लान में क्या है खास?
5 / 7399 रुपये के प्रीपेड प्लान में 349 रुपये वाले प्लान की लगभग सभी सुविधाएं मिलती हैं. अंतर सिर्फ इतना है कि इसमें रोज 2.5 जीबी डेटा मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.
579 और 619 रुपये वाले प्लान पर भी दावा
6 / 7टिप्स्टर संजू चौधरी का दावा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सर्किल में एयरटेल ने 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी हटा दिए हैं.हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. (Image सोर्स)
पिछले साल भी बढ़ी थी कीमत
7 / 7गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में एयरटेल ने अपने 240 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ाकर 299 रुपये कर दी थी. अब करीब एक साल बाद प्लान बंद किए जाने की चर्चा है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक कंपनी की वेबसाइट पर कुछ जगहों पर यह प्लान अभी भी दिखाई दे रहा था.