हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फोन साफ करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना स्क्रीन से लेकर चार्जिंग पोर्ट तक हो सकता है नुकसान

स्मार्टफोन को साफ करने के चक्कर में कहीं आप उसे नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे? जानिए फोन साफ करने का सही तरीका और किन गलतियों से तुरंत बचना चाहिए.

विज्ञापन
स्मार्टफोन को साफ करने के चक्कर में कई बार आप अपने फोन को नुकसान पहुंचा देते हैं. (Image Credit-Magnific)

स्मार्टफोन का दिनभर इस्तेमाल होने की वजह से इसकी स्क्रीन और बॉडी पर धूल, मिट्टी और उंगलियों के निशान जमा होना आम बात है. ऐसे में फोन को साफ करना जरूरी है, लेकिन सफाई के चक्कर में अगर गलत चीज का इस्तेमाल कर लिया जाए तो नुकसान भी हो सकता है. कुछ केमिकल स्क्रीन की प्रोटेक्टिव लेयर खराब कर सकते हैं, जबकि ज्यादा लिक्विड फोन के अंदर पहुंच सकता है. इसलिए फोन साफ करते समय इन पांच बातों का खास ध्यान रखें.

तेज केमिकल और ब्लीच से रहें दूर

फोन की स्क्रीन सिर्फ कांच से नहीं बनी होती. इस पर एक खास ओलेओफोबिक कोटिंग होती है, जो तेल और उंगलियों क निशान को स्क्रीन पर ज्यादा जमने से रोकती है. अमोनिया, ब्लीच या तेज केमिकल वाल क्लीनर इस प्रोटेक्टिव लेयर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोटिंग खराब होने के बाद स्क्रीन पर उंगलियों के निशान ज्यादा आसानी से दिखाई देने लगते हैं. इसलिए फोन साफ करने के लिए ऐसे केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

फोन पर सीधे क्लीनिंग लिक्विड न डालें

स्क्रीन या फोन की बॉडी पर सीधे क्लीनिंग लिक्विड स्प्रे करना भी एक आम गलती है. फोन वॉटर रजिस्टेंट होने के बावजूद जानबूझकर उस पर लिक्विड डालना सही नहीं है. लिक्विड फोन के किनारों से अंदर जा सकता है और स्पीकर, माइक्रोफोन या चार्जिंग पोर्ट तक पहुंच सकता है. इससे फोन के अंदर मौजूद जरूरी पार्ट्स को नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें

फोन की रोजाना सफाई के लिए साफ और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा सबसे आसान तरीका है. सफाई शुरू करने से पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें. इसके बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन और फोन की बॉडी को हल्के हाथ से साफ करें. कपड़ें को ज्यादा दबाकर रगड़ने की जरूरत नहीं है.

जिद्दी दाग के लिए कपड़ा हल्का नम करें

अगर स्क्रीन पर तेल या कोई ऐसा दाग है जो सूखे कपड़े से साफ नहीं हो रहा है, तो माइक्रोफाइबर कपड़े को थोड़ा नम किया जा सकता है. यहां ध्यान रखना जरूरी है कि कपड़ा सिर्फ हल्का नम हो, गीला या पानी के टपकता हुआ नहीं. लिक्विड हमेशा कपड़ पर लगाएं और उसके बाद फोन साफ करें. इसे सीधे फोन की स्क्रीन या बड़ी पर न डालें.

विज्ञापन

चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर में पिन न डालें

चार्जिंग पोर्ट या स्पीकर ग्रिल में धूल दिखाई देने पर कई लोग पिन, सुई या दूसरी नुकीली चीज से उसे निकालने लगते हैं. ऐसा करने से बचना चाहिए. नुकीली चीज अंदर मौजूद नाजुक पार्ट्स और पिन को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे फोन के चार्जिंग या ऑफियो से जुड़ें हिस्सों में समस्या आ सकती है. इसलिए इन जगहों की सफाई करते समय खास सावधानी बरतें.

ये भी पढ़ें- एक साइड के ईयरबड से कम आ रही आवाज? आजमा कर देखें ये तरीके, नहीं पड़ेगी नया खरीदने की जरूरत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola