एक साइड के ईयरबड से कम आ रही आवाज? आजमा कर देखें ये तरीके, नहीं पड़ेगी नया खरीदने की जरूरत

एक ईयरबड की आवाज अचानक हो गई कम? तुरंत नया TWS खरीदने की जरूरत नहीं. गंदगी से लेकर फोन की Audio Balance सेटिंग और Bluetooth कनेक्शन तक, इन आसान तरीकों से घर बैठे पता करें असली वजह.

earbuds

एक ईयरबड की आवाज अचानक हो गई कम? तुरंत नया TWS खरीदने की जरूरत नहीं, ये तरीकें करें ट्राय. (Image Credit-Magnific)

विज्ञापन

आजकल वायरलेस ईयरबड्स लगभग हर किसी की जरूरत बन चुके हैं. म्यूजिक सुनना हो, वीडियो देखना हो या फोन पर बात करनी हो, TWS ईयरबड्स काफी काम आते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दोनों ईयरबड्स में से एक की आवाज अचानक कम हो जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग मान लेते हैं कि ईयरबड खराब हो गया है और नया खरीदने का सोचने लगते हैं. लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है. इसलिए नया ईयरबड खरीदने से पहले इन आसान तरीकों को जरूर आजमा लें.

पता करें समस्या कहां है?

सबसे पहले ये चेक करें कि परेशानी ईयरबड में है या फोन में. इसके लिए दोनों ईयरबड्स को लगाकर आवाज सुनें और फिर किसी दूसरे फोन से कनेक्ट करके चेक करें. अगर दूसरे फोन पर भी एक ईयरबड की आवाज कम है तो समस्या ईयरबड में हो सकती है. वहीं अगर दूसरे फोन पर आवाज ठीक आती है तो आपके फोन की सेटिंग की दिक्कत हो सकती है.

Advertisment

ईयरबड्स की गंदगी साफ करें

एक ईयरबड की आवाज कम होने से की सबसे आम वजह उसकी जाली पर जमा गंदगी हो सकती है. धूल, कान की मैल या दूसरी गंदगी स्पीकर की जाली को ब्लॉक कर सकती है, जिससे आवाज धीमी सुनाई देती है. इसे साफ करने के लिए मुलायम और सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें जारी पर जमा गंदी को बहुत हल्के हाथ से हटाए. जरूरत पड़ने पर सॉफ्ट ब्रश या स्वैब भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सफाई करते समय किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे ईयरबड को नुकसान पहुंच सकता है. इसके बाद दोबार ईयरबड कनेक्ट करके आवाज चेक करें.

ईयर-टिप का साइज बदलकर देखें

अगर आपके TWS ईयरबड्स के साथ अलग-अलग साइज की सिलिकॉन ईयर-टिप मिलती हैं, तो सही साइज का इस्तेमाल करना भी जरूरी है. ईयरबड कान में ढीला होने पर आवाज कम महसूस हो सकती है और बाहर का शोर ज्यादा सुनाई दे सकता है. 

फोन की Audio Balance सेटिंग चेक करें

कई बार ईयरबड में कोई खराबी नहीं होती, बल्कि फोन की Left-Right Audio Balance सेटिंग बदल जाती है. अगर ऑडियो बैलेंस का स्लाइडर एक तरफ चला गया है, तो दूसरे ईयरबड की आवाज कम सुनाई दे सकती है. इसे ठीक करने के लिए फोन की Settings में Accessibility या Hearing से जुड़ा ऑप्शन खोलें और Audio Balance चेक करें. Left और Right का स्लाइडर बीच में होना चाहिए. इसके बाद ईयरबड लगाकर फिर से आवाज चेक करें.

विज्ञापन

यहां मिलता है Audio Balance फीचर

किसी फोन में ये ऑप्शन आमतौर पर Shortcut and Accessibility > Accessibility > Audio Adjustment में मिलता है.  जैसे वीवो यहां Left-Right Audio Balance को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है. सेटिंग बीच में होने के बाद एक बार फिर ईयरबड की आवाज चेक करें. 

वहीं किसी फोन में Audio Balance की सेटिंग Settings > Accessibility > Hearing Enhancements पर मिलती है. जैसे सैमसंग. यहां Mono Audio समेत ऑडियो से जुड़े दूसरे विकल्प भी मिल सकते हैं. अगर बैलेंस एक तरफ सेट है तो उसे बीच में करके ईयरबड दोबारा चेक करें.

विज्ञापन

आखिर में ईयरबड को Reset करें

अगर सफाई, ईयर-टिप और ऑडियो सेटिंग चेक करने के बाद भी समस्या बनी हुई है तो ईयरबड को रीसेट करके दोबारा कनेक्ट करें. इसके लिए फोन की ब्लूटुथ लिस्ट में जाकर ईयरबड को  Forget या Unpair करें. इसके बाद ब्लूटुथ बंद करके दोबारा ऑन करें और ईयरबड को फिर से पेयर करें.

कई बार पुराना Bluetooth कनेक्शन सही तरीके से काम नहीं करता और दोबारा पेयर करने से आवाज की समस्या ठीक हो जाती है. अगर इसके बाद भी एक ईयरबड की आवाज लगातार कम रहती है, तो हार्डवेयर की जांच करवाना सही रहेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ