Smartphone Buying Tips: अगर आप 2025 में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो कई सालों तक चले, तो प्रोसेसर इसमें सबसे खास फैक्टर्स में से एक हो सकता है। हालांकि 2025 में, प्रोसेसर के अलावा रैंडम एक्सेस मेमोरी यानी RAM भी काफी ज्यादा मायने रखती है। खासकर AI फीचर्स को स्मूथली एन्जॉय करने के लिए RAM भी काफी ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है।
AI फीचर्स के लिए भी RAM जरूरी
फोन में ज्यादा RAM के साथ, आप अपने डिवाइस में एक साथ कई ऐप चला सकते हैं। अगर मेमोरी भर जाती है, तो डिवाइस स्लो हो सकता है। इसी तरह, AI ऐप, जो रियल टाइम में बड़ी मात्रा में डेटा प्रोसेस करते हैं, उन्हें भी ज्यादा मेमोरी से बेनिफिट मिलता है। हालांकि, जब तक आप Gemini या ChatGPT जैसे क्लाउड-बेस्ड AI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब तक यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन ज्यादा RAM होना बहुत जरूरी है, खासकर अगर आप हाइब्रिड या ऑन-डिवाइस AI फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कम RAM की वजह से नहीं मिलते फीचर्स
हाल ही में एप्पल ने तो RAM कम होने की वजह से अपने ज्यादातर डिवाइस के लिए AI फीचर्स को रोल आउट ही नहीं किया। कंपनी ने कम से कम 8GB RAM वाले फोन्स के लिए ही अपने खास AI फीचर्स पेश किए हैं। iPhone 15 और iPhone 15 Plus जो 2023 में लॉन्च हुए थे इनमें भी कंपनी ने AI फीचर्स को नहीं दिया है जो दिखाता है कि RAM कितनी जरूरी है।
ये भी पढ़ें : Samsung के प्रीमियम फोन पर 38 हजार का महा डिस्काउंट, लपक लो ये शानदार डील
कीमत के हिसाब से कितनी RAM होना जरूरी?
- लेटेस्ट iPhones में अभी 8 जीबी रैम देखने को मिल रही है, जबकि Android यूजर्स के पास ज्यादा ऑप्शंस हैं।
- अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीद रहे हैं जिसकी कीमत 15,000 रुपये से कम है तो इसमें कम से कम 6 जीबी रैम वाला डिवाइस ही खरीदें।
- मिड-रेंज स्मार्टफोन में अगर आप 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के प्राइस में कोई फोन ले रहे हैं तो कम से कम 8 जीबी रैम वाला डिवाइस ही खरीदें।
- अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन जिनकी कीमत 20,000 रुपये से 40,000 रुपये है इनमें कम से कम 12 जीबी रैम वाले डिवाइस को ही चुनें।
- प्रीमियम स्मार्टफोन जिनकी कीमत 40,000 रुपये से ज्यादा है इसमें RAM कौन से जनरेशन की मिल रही है ये भी चेक करें और कम से कम 12 जीबी रैम, वाले वेरिएंट के साथ जाएं।
मार्केट में चल रहा ये स्कैम
रैम स्वैप टेक्नोलॉजी से गुमराह होने से बचें, जिसे कई एंड्रॉइड मेकर्स एक फीचर बता कर आपका पागल बना रहे हैं। जो डिवाइस आप खरीद रहे हैं उसमें फिजिकल RAM कितनी है ये सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
8 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
11 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
13 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines