Smartphone Blast Reasons: आप किस तरह के चार्जर का इस्तेमाल करते हैं? फोन को कितने घंटे के लिए चार्ज करते हैं? कहीं फोन चार्जिंग की गलती आपसे तो नहीं होती? कहीं फोन को चार्ज करने के दौरान आप भी तो लापरवाही नहीं करते? अगर ऐसा है तो इससे फोन में ब्लास्ट हो सकता है। जी हां, फोन की चार्जिंग को लेकर कुछ जरूरी बातों का पता होना चाहिए। साथ ही ध्यानपूर्वक फोन को चार्ज करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो स्मार्टफोन से बम की तरह ब्लास्ट हो सकता है। आइए जानते हैं कि फोन को चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
न करें फोन को चार्ज करते समय लापरवाही
स्मार्टफोन को चार्जिंग के दौरान सही चार्ज और समय का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कितने प्रतिशत तक फोन चार्ज हो गया है, इसका भी जरूर ध्यान रखना चाहिए। वरना फोन में खराबी हो सकती है और इस वजह से कभी भी ब्लास्ट हो सकता है।
ओवरहीटिंग से फोन में ब्लास्ट
स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की आमतौर पर वजह ओवरहीटिंग की समस्या होती है। अगर आपका फोन ज्यादा गर्म होता है तो ये कभी भी ब्लास्ट हो सकता है। इसके अलावा फोन की बैटरी खराब होने से भी हीटिंग की समस्या होती है और फोन ब्लास्ट हो सकता है।
फोन चार्जिंग के समय रखें इन 3 बातों का ध्यान
ओरिजिनल चार्जर- स्मार्टफोन किस तरह के चार्जर से चार्ज कर रहे हैं? इसका भी खास ध्यान रखें। फोन के साथ आए चार्जर का ही इस्तेमाल करें। अगर वो खराब हो गया है तो फोन की कंपनी से ओरिजिनल चार्जर खरीद लें। सस्ते के चक्कर में लोकल चार्जर का यूज करना सही नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- IP Rating: पानी और धूल से कितना सुरक्षित आपका फोन? जानें आईपी रेटिंग्स का मतलब
फोन को 100% तक चार्ज- अक्सर लोग स्मार्टफोन को 100 प्रतिशत तक या उससे अधिक चार्ज करने की कोशिश करते हैं जो कि सही नहीं है। हद से ज्यादा फोन की बैटरी को चार्ज करने से उसमें खराबी हो सकती है और फोन फट भी सकता है। अक्सर कुछ लोग फोन को रातभर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं और बैटरी फुल चार्ज होने के बाद भी चार्जिंग पर फोन लगा रहता है और उसमें धीरे-धीरे खराबी होने लगती है।
चार्जिंग के समय फोन का यूज- फोन को चार्ज करने के दौरान कुछ लोग उसका इस्तेमाल करने लगते हैं जो कि सही नहीं है। इससे बैटरी पर अधिक जोर पड़ता है। चार्जिंग पर लगे फोन में वीडियो, फोटो या अन्य चीजें देखते हैं तो इससे बैटरी पर बुरा प्रभाव पड़ता है और ये जल्दी खराब हो सकती है। इससे हीटिंग की समस्या और ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips: 99% स्मार्टफोन यूजर्स नहीं जानते ये खास ट्रिक, फोन में गेम खेलने के साथ देख पाएंगे Youtube Video!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines