Smartphone Tips: 99% स्मार्टफोन यूजर्स नहीं जानते ये खास ट्रिक, फोन में गेम खेलने के साथ देख पाएंगे Youtube Video!

Smartphone Tips: क्या आप भी गेमिंग के साथ यूट्यूब वीडियो देखने का मजा उठाना चाहते हैं? अगर हां, तो बस अपने फोन में ये एक ऑप्शन ऑन कर लीजिए। आइए जानते हैं कि कैसे गेम खेलते हुए फोन में यूट्यूब की वीडियो भी देखी जा सकती है।

Smartphone Tips 99% smartphone users do not know this special trick you will be able to watch YouTube videos along with playing games on the phone

स्मार्टभफोन टिप्स एंड ट्रिक

Smartphone Tips: आजकल गेमिंग का क्रेज काफी ज्यादा है। फोन से लेकर लैपटॉप या अन्य डिवाइस में गेम खेलने के लिए कोई तय सीमा नहीं है। 6 साल का बच्चा भी हाथ में फोन लेकर गेम खेलता नजर आ सकता है। जबकि, बड़े-बुजुर्ग भी फोन में गेम खेलना खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ ऐसे गेमर्स भी हैं जो गेम खेलना पसंद करते हैं लेकिन साथ में फुल ऑन एंटरटेनमेंट भी चाहते हैं और इसके लिए साथ में गाना सुनना या कोई वीडियो यूट्यूब पर देखना पसंद करते हैं।

अगर आप भी उनमें से एक हैं और फुल ऑन एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो एक फीचर है जिसकी मदद से गेम खेलने के साथ-साथ यूट्यूब पर वीडियो भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं वो फीचर कौन सा है?

पिक्चर इन पिक्चर मोड को करें इनेबल

मार्केट में लेटेस्ट स्मार्टफोन पिक्चर इन पिक्चर मोड के साथ उपलब्ध है। ज्यादातर फोन यूजर्स इस फीचर के बारे में जानते ही नहीं है। स्मार्टफोन से यूजर को मल्टी टास्किंग का अनुभव मिल पाता है। गेम खेलने के साथ अन्य ऐप का यूज कर सकते हैं। फोन की सेटिंग में “Picture-in-Picture” मोड होगा। इसे ऑन कर लीजिए। इसके बाद एक छोटी वीडियो स्क्रीन ओपन हो जाएगी और बैकग्राउंड में आप कोई भी ऐप यूज कर सकेंगे।

iPhone या iPad पर कैसे देखें गेम के साथ यूट्यूब वीडियो?

अगर आप एक आईफोन या आईपैड यूजर हैं तो आप भी पिक्चर इन पिक्चर मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, फर्क ये है कि आपको यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। ऐसे में आपके लिए बिना एड वीडियो आसानी से चल सकेगी। इसके अलावा अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। फोन की सेटिंग में आपको PIP मोड मिल जाएगा जिसे अपनाकर गेमिंग के साथ यूट्यूब वीडियो को देखने का आनंद उठा सकेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ