Smartphone से हो सकता है बम की तरह Blast, चार्जिंग करते समय रखें इन बातों का ख्याल

Smartphone Blast Reasons: स्मार्टफोन से ब्लास्ट होने की खबरें आपने भी कई सुनी व देखी होंगी। इनमें कई चार्जिंग के दौरान फोन के ब्लास्ट होने की जानकारी मिलती है। इसलिए जरूरी है कि फोन को चार्ज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें वरना ब्लास्ट होने में देरी नहीं लगती है।

Smartphone Blast | Smartphone Blast Reasons | phone charging safety tips | tech news | Smartphone

फोन को चार्ज करते समय रखें इन बातों का ध्यान (Image Credit- News 24)

विज्ञापन

Smartphone Blast Reasons: आप किस तरह के चार्जर का इस्तेमाल करते हैं? फोन को कितने घंटे के लिए चार्ज करते हैं? कहीं फोन चार्जिंग की गलती आपसे तो नहीं होती? कहीं फोन को चार्ज करने के दौरान आप भी तो लापरवाही नहीं करते? अगर ऐसा है तो इससे फोन में ब्लास्ट हो सकता है। जी हां, फोन की चार्जिंग को लेकर कुछ जरूरी बातों का पता होना चाहिए। साथ ही ध्यानपूर्वक फोन को चार्ज करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो स्मार्टफोन से बम की तरह ब्लास्ट हो सकता है। आइए जानते हैं कि फोन को चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

न करें फोन को चार्ज करते समय लापरवाही

स्मार्टफोन को चार्जिंग के दौरान सही चार्ज और समय का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कितने प्रतिशत तक फोन चार्ज हो गया है, इसका भी जरूर ध्यान रखना चाहिए। वरना फोन में खराबी हो सकती है और इस वजह से कभी भी ब्लास्ट हो सकता है।

विज्ञापन

ओवरहीटिंग से फोन में ब्लास्ट

स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की आमतौर पर वजह ओवरहीटिंग की समस्या होती है। अगर आपका फोन ज्यादा गर्म होता है तो ये कभी भी ब्लास्ट हो सकता है। इसके अलावा फोन की बैटरी खराब होने से भी हीटिंग की समस्या होती है और फोन ब्लास्ट हो सकता है।

फोन चार्जिंग के समय रखें इन 3 बातों का ध्यान

ओरिजिनल चार्जर- स्मार्टफोन किस तरह के चार्जर से चार्ज कर रहे हैं? इसका भी खास ध्यान रखें। फोन के साथ आए चार्जर का ही इस्तेमाल करें। अगर वो खराब हो गया है तो फोन की कंपनी से ओरिजिनल चार्जर खरीद लें। सस्ते के चक्कर में लोकल चार्जर का यूज करना सही नहीं होता है।

विज्ञापन

फोन को 100% तक चार्ज- अक्सर लोग स्मार्टफोन को 100 प्रतिशत तक या उससे अधिक चार्ज करने की कोशिश करते हैं जो कि सही नहीं है। हद से ज्यादा फोन की बैटरी को चार्ज करने से उसमें खराबी हो सकती है और फोन फट भी सकता है। अक्सर कुछ लोग फोन को रातभर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं और बैटरी फुल चार्ज होने के बाद भी चार्जिंग पर फोन लगा रहता है और उसमें धीरे-धीरे खराबी होने लगती है।

चार्जिंग के समय फोन का यूज- फोन को चार्ज करने के दौरान कुछ लोग उसका इस्तेमाल करने लगते हैं जो कि सही नहीं है। इससे बैटरी पर अधिक जोर पड़ता है। चार्जिंग पर लगे फोन में वीडियो, फोटो या अन्य चीजें देखते हैं तो इससे बैटरी पर बुरा प्रभाव पड़ता है और ये जल्दी खराब हो सकती है। इससे हीटिंग की समस्या और ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ