Smartphone Blast Reason: स्मार्टफोन के ब्लास्ट होने की कई खबरें पिछले कुछ सालों से आ रही हैं। हाल ही में एक मामला केरला के थ्रिसुर से सामने आया है, जिसमें 8 साल की एक बच्ची की मौत का कराण स्मार्टफोन का ब्लास्ट होना बना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्लास्ट के दौरान बच्ची के हाथ में ही फोन था।
ये मामला 25 अप्रैल, सोमवार की रात का है। बताया जा रहा है कि काफी समय से बच्ची फोन में वीडियो देख रही थी और फिर फोन बच्ची के हाथ में फट गया, जिसके चलते मौके पर उसकी मौत हो गई। इस मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Vivo X90 Series की हुई भारत में दमदार एंट्री, 5 मई से शुरू होगी सेल
वैसे आपको बता दें कि स्मार्टफोन का ब्लास्ट होने वाला मामला आजकल आम होकर रह गया है, क्योंकि हम सभी फोन के आदी हो गए हैं और इसका हद से ज्यादा इस्तेमाल लापरवाही से करने लगें हैं। अगर आप नहीं चाहते कि इस तरह की घटना आपके साथ या आपके किसी करीबी के साथ हो तो जरूर जान लें कि किन-किन गलतियों के कारण फोन ब्लास्ट हो सकता है।
Smartphone Blast Reasons in Hindi
- फोन में हैवी गेम्स खेलना- आजकल बच्चों से लेकर बड़े तक फोन में गेम्स खेलने के आदी हो गए हैं। हालांकि, गेम खेलने से दिक्कत नहीं लेकिन फोन में हैवी और हद से ज्यादा समय तक गेम खेलना खतरनाक साबित हो सकता है। इस तरह से फोन के प्रोसेसर पर काफी असर पड़ता है और हीटिंग होने के साथ स्मार्टफोन ब्लास्ट हो सकता है।
- चार्जिंग के दौरान फोन यूज करना- सभी के लिए फोन इतना जरूरी हो गया है कि इससे बिना पांच मिनट भी रहना पसंद नहीं करते हैं। कुछ लोगों की तो आदत ऐसी है कि वो फोन को चार्ज होने के दौरान भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं करना चाहिए चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना घातक साबित हो सकता है और ये अधिक हीटिंग के कारण फट भी सकता है।
ये भी पढ़ेंः BSNL का बड़ा फैसला! अब इस किफायती प्लान के साथ नहीं मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जानिए
- बैग में ज्यादा समय तक फोन रखना- फोन को ज्यादा समय तक बैग में नहीं रखना चाहिए। गर्मियों में तो खासतौर पर ध्यान रखें कि फोन ज्यादा समय तक बैग में ना रहे। अगर है तो ये फट सकता है। इसका कारण बैग में रखा फोन ज्यादा हीट हो सकता है और फिर फट भी सकता है।
- समय-समय पर फोन को करें अपडेट- अगर आप अपने फोन को अपडेट नहीं करते हैं तो इसका प्रोसेसर ठीक तरह से काम नहीं करता है। ऐसे में हीटिंग की समस्या होने लगती है और फिर फोन फट भी सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines